एक्सप्लोरर

Penis Infection: शारीरिक संबंध बनाने के बाद क्यों हो सकता है पेनिस इंफेक्शन, क्या होती है इसकी वजह?

क्या आपको भी शारीरिक संबंध बनाने के बाद गुप्तांग में इंफेक्शन हो जाता है या बहुत जलन होती है, तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह और कैसे आप इससे बचाव कर सकते हैं.

Penis Infection Causes: महिलाओं और पुरुषों के बीच शारीरिक संबंध (sexual relation) बनना आम बात है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब पार्टनर एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा दर्द (pain) होता है या कई दिनों तक गुप्तांग में दर्द बना रहता है. ऐसा आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होता है, खासकर पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाने के बाद गुप्तांग में जलन खुजली यहां तक कि इंफेक्शन (Infection) भी हो जाता है. ऐसे में इसके कारण क्या है और कैसे आप सुरक्षित शारीरिक संबंध बना सकते हैं आइए हम आपको बताएं.

क्यों होता है पेनिस इंफेक्शन?

खराब हाइजीन 

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान या बाद में अगर सफाई का ध्यान ना रखा जाए, तो बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं, जिससे पेनिस या यूटीआई जैसे इंफेक्शन हो सकते हैं. 

सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन 

सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन यानी कि STI पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान क्लैमाइडिया, गोनोरिया, हर्पीज, सिफलिस या ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के फैलने से हो सकता है. इस इंफेक्शन से अक्सर पुरुषों के लिंग में खुजली जलन या घाव बन सकते हैं. 

असुरक्षित यौन एक्टिविटी 

असुरक्षित यौन संबंध बनाने से पार्टनर को संक्रमण का खतरा तेजी से हो सकता है, ऐसे में इससे बचाव के लिए हमेशा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें. 

डायबिटीज से ग्रसित पुरुष 

जिन पुरुषों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और संक्रमण को भी बढ़ा सकता है. ऐसे पुरुषों के शरीर में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. 

टाइट स्किन 

कई बार पेनिस की टाइट स्किन वाले पुरुषों को अपने गुप्तांग की सफाई करने में मुश्किल हो सकती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बैलेनाइटिस जैसे संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकते हैं. 

इस तरह करें पेनिस इंफेक्शन से बचाव 

पेनिस इंफेक्शन से बचाव के लिए शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में गुप्तांगों की अच्छी तरह से सफाई करें. इसके अलावा STI के जोखिम को कम करने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करें और हाइपोएलर्जेनिक कंडोम को चुनें. बैक्टीरिया को कम करने के लिए ढेर सारा पानी पिएं, यदि संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget