एक्सप्लोरर

मेनोपॉज के बाद महिलाओं का वेट तेजी से क्यों बढ़ने लगता हैं?

मेनोपॉज के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना एक आम समस्या है. इस दौरान शरीर में होने वाले कई बदलावों की वजह से वजन बढ़ने लगता है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है, जब उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. इस दौरान अक्सर महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है. ये बदलाव अचानक से होते हैं, और इसे संभालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है.आइए जानते हैं कि मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं और इससे कैसे निपटा जा सकता है. 

हार्मोनल बदलाव
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है. इस हार्मोन की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न होने की दर कम हो जाती है. नतीजतन, शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन बढ़ने लगता है. 

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
उम्र के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी धीरे-धीरे कम होने लगता है. मेनोपॉज के बाद ये प्रक्रिया और भी धीमी हो जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है. इस कारण शरीर उतनी तेजी से कैलोरी नहीं जला पाता जितना पहले कर पाता था. 

लाइफस्टाइल में बदलाव
मेनोपॉज के बाद कई महिलाएं अपने डेली रूटीन में सक्रियता कम कर देती हैं. थकान, नींद की कमी और अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण वे व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पातीं. इससे भी वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. 

इमोशनल ईटिंग
मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण मूड स्विंग्स और तनाव की समस्या भी बढ़ सकती है. कई महिलाएं इस दौरान भावनात्मक रूप से असहज महसूस करती हैं और उन्हें अधिक खाने की आदत हो सकती है.  इसे 'इमोशनल ईटिंग' कहा जाता है, जिससे वजन बढ़ सकता है. 

वजन बढ़ने से कैसे बचें?

  • बैलेंस डाइट लें : पौष्टिक और बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है. जंक फूड से दूर रहें और ज्यादा फाइबर, फल, सब्जियां और प्रोटीन को अपने खाने में शामिल करें.
  • रोजाना व्यायाम: हल्के-फुल्के व्यायाम जैसे योगा, वॉकिंग या तैराकी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा.
  • पर्याप्त नींद: अच्छी नींद भी वजन नियंत्रित करने में मदद करती है. कोशिश करें कि रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
  • तनाव से बचें: तनाव कम करने के लिए ध्यान (मेडिटेशन), ब्रीदिंग एक्सरसाइज और रिलैक्सेशन तकनीकें अपनाएं.

जरूरी बातें 
मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन इसे सही लाइफस्टाइल और आदतों से कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप इस दौरान अपने शरीर का ध्यान रखेंगी तो वजन बढ़ने की समस्या से बच सकती हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget