एक्सप्लोरर

Monkeypox: WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर घोषित की हेल्थ एमरजेंसी, जानिए कैसे करें खुद का बचाव

Monkeypox Virus: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए डब्ल्यूएचओ (WHO) ने एक ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है. ऐसे में लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है.

Monkeypox Symptoms: पूरी दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यूके , जर्मनी, स्पेन और भारत समेत 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के केस सामने आ चुके हैं. मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए डब्लूएचओ ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. डब्लूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ए. घेब्रेयसस के अनुसार अभी तक मंकीपॉक्स के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 

क्या एक और महामारी का खतरा है?
अगर डब्ल्यूएचओ आपातकाल की घोषणा करता है, तो इसका मतलब यह है कि डॉक्टर्स को अपना ध्यान रखना चाहिए और साथ ही रोगियों को इस बीमारी के बारे में सूचित करना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये कोरोना जैसी तेजी से फैलने वाली महामारी नहीं है. मंकीपॉक्स वायरस केवल एक संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने वाले लोगों को फैलता है. ऐसे में संक्रमित व्यक्ति का इलाज करने वाले डॉक्टर्स और परिवार के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

मंकीपॉक्स इंसानों में कैसे फैलता है?
भले ही इस वायरस का नाम मंकीपॉक्स है, लेकिन ये बंदर से नहीं आया है. शोधकर्ताओं का मानना ​​​​है कि मुख्य रूप से अफ्रीका की कुछ कृन्तकों की प्रजातियों जिनमें गैम्बियन पाउच वाले चूहे, डॉर्मिस और अफ्रीकी गिलहरी से आया है. माना जाता है कि यह वायरस पहली बार 1970 के दशक संक्रमित जानवरों के काटने या खरोंच से मनुष्यों में फैला था. अफ्रीका से अलग दूसरे देशों में मंकीपॉक्स के फैलने का एक बड़ा कारण जानवर हैं. जनवरों के माध्यम से दूसरे देशों तक इसका प्रकोप फैला है. 

ये भी पढ़ें: Health: जानिये क्या होता है ब्रेन हैमरेज और क्या है इसके लक्षण?

मनुष्य से मनुष्य में कैसे फैलता है?
फिलहाल जो मामले सामने आ रहे हैं उनसे ये पता चलता है कि मंकीपॉक्स मुख्य रूप से मानव-से-मानव में फैल रहा है. हालांकि अभी ये पता नहीं चल पा रहे है कि मुख्य रूप से ये संक्रमण कैसे फैल रहा है लेकिन माना जा रहा है कि वायरस त्वचा, सांस, आंख, नाक या मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है. ऐसे लोगों में संक्रमण फैल रहा है जो संक्रमित व्यक्ति के बहुत पास संपर्क में रहे हैं. 

मंकीपॉक्स के संक्रमण को फैलने से कैसे रोकें?
अगर आप संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो आपको जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाने चाहिए. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि संक्रमण को रोकने का ये सबसे महत्वपूर्ण तरीका है. 
1- जो लोग संक्रमित हैं या आपको लगता है संक्रमित हो सकते हैं उनके साथ त्वचा के संपर्क से बचें.
2- संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से बचें और हमेशा सुरक्षित संबंध बनाएं यानि कंडोम का इस्तेमाल करें.
3- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं.
4- आपको हमेशा खांसते और छींकते वक्त अपनी बांह के साइज में ही खांसना और छींकना है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hair Care : घर पर तैयार करें नारियल तेल से शैंपू, लंबे और घने हो सकते हैं बाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget