एक्सप्लोरर

बादाम या मूंगफली... क्या खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय

बादाम और मूंगफली दोनों खाने से सेहत को फायदा मिलता है लेकिन सवाल ये है कि बादाम और मूंगफली दोनों में से ज्यादा कौन फायदेमंद है.आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

Almond Vs Peanuts: अच्छी सेहत के लिए सही लाइफस्टाइल के साथ सही खानपान की भी जरूरत होती है.संतुलित आहार आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है. यही वजह है कि लोग डाइट में नट्स शामिल करते हैं. कोई बादाम खाना पसंद करता है तो किसी को मूंगफली खाना पसंद होता है. दोनों ही सेहत को लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि बादाम और मूंगफली दोनों में से ज्यादा कौन फायदेमंद है. तो चलिए जान लेते हैं दोनों में से कौन सबसे ज्यादा बेहतर है...

मूंगफली या बादाम कौन ज्यादा फायदेमंद है?

बादाम के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन E, कॉपर, फास्फोरस के साथ मैग्नीशियम भी होता है. वहीं मूंगफली की बात करें तो इसमें विटामिन बी, थायमिन, विटामिन बी 6, बी 9, एंटीऑक्सीडेंट,सहित कई सारे मिनरल्स होते है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. बादाम और मूंगफली को बराबर मात्रा में एक मुट्ठी ले तो रोस्टेड बादाम में 170 के करीब कैलोरी,6 ग्राम के करीब प्रोटीन और 3 ग्राम फाइबर होगा. जबकि मूंगफली में 166 के करीब कैलोरी,7 ग्राम के करीब प्रोटीन और तकरीबन 2 ग्राम फाइबर होगा.इससे समझ आता है कि विटामिन बी के मामले में मूंगफली ज्यादा अच्छा है.जबकि विटामिन ई के लिए बादाम बेहतर चॉइस है. मूंगफली और बादाम दोनों सेहत के लिहाज से अच्छे हैं.

जानिए कब क्या खाना सही रहेगा?

  • बादाम और मूंगफली दोनों में ही विटामिन ई होता है अगर आपको इसकी खुराक ज्यादा चाहिए तो आपको बादाम खाना चाहिए.
  • वहीं फोलेट नियासिन जैसे विटामिन बी की पूर्ति करनी हो तो आपके लिए मूंगफली खाना ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि इसमें विटामिन बी की मात्रा ज्यादा होती है.
  • मैग्नीशियम के मामले में बादाम मूंगफली से ज्यादा बेहतर है बादाम से आप मूंगफली के मुकाबले ज्यादा मैग्निशियम ले सकते हैं.
  • आयरन और कैल्शियम के लिए आप बादाम खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि इसमें यह दोनों ही तत्व मूंगफली से 2 गुण होते हैं.
  • हां जिंक के मामले में दोनों ही नट्स बराबरी पर हैं.
  • फैट्स की बात करें तो दोनों में कुछ खास अंतर नहीं होता है. आप दिल की सेहत के लिए दोनों में से किसी एक को भी खा सकते हैं.
  • बता दें कि अनसैचुरेटेड फैट्स की वजह से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी कम होता है.

बादाम की तुलना में मूंगफली से होने वाली एलर्जी लोगों को परेशान कर सकती है. जबकि बादाम से कमी एलर्जी होती है. इस तरह से आपके स्वास्थ्य की जरूरतों पर निर्भर करती है कि आपके लिए बादाम हेल्दी होगा या मूंगफली.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कंजैक्टिवाइटिस या आईफ्लू में काला चश्मा पहनने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर? ये है इसका लॉजिक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget