एक्सप्लोरर

Health Tips: किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर और किन्हें बिना भिगोए खाना चाहिए, एक्सपर्ट्स से जानिए जवाब

अक्सर ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स भी होते हैं, जिन्हें हमें भिगोना नहीं चाहिए. जानिए किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर और किन्हें ऐसे ही खाना चाहिए.

Dry Fruit Should Be Eaten Soak: ड्राई फ्रूट्स हमारे किचन का वह सुपर इनग्रेडिएंट है, जिसका सेवन करने से आपकी बॉडी को गुड फैट्स (Good fats) मिलते हैं और मसल्स स्ट्रांग होती है. इतना ही नहीं ओवरऑल हेल्थ के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है. इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, इन्हें भिगोकर या ऐसे ही खा सकते हैं या किसी स्वीट डिश या सलाद में मिला सकते हैं.

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन ड्राई फ्रूट्स को आपको भिगोकर (Soaked dry fruit) खाना चाहिए और किन ड्राई फ्रूट्स (not soaked dry fruit) को आप ऐसे ही खा सकते हैं, ताकि इसके सबसे ज्यादा फायदे आपको मिल सकें. 

पानी में भिगोकर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स 

बादाम 

बादाम को पानी में भिगोने से उसे पचाना आसान हो जाता है, इतना ही नहीं भीगे हुए बादाम में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है. आप बादाम को 7-8 घंटे या रात भर के लिए भिगो सकते हैं.

किशमिश 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भीगी हुई किशमिश खाने से पाचन में सुधार होता है, कब्ज से राहत मिलती है और पोषक तत्वों का अब्जॉर्प्शन बढ़ाने में मदद मिलती है. आप 2 से 3 घंटे किशमिश को भिगो सकते हैं.

अखरोट 

भीगे हुए अखरोट में फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे मिनरल्स का अब्जॉर्प्शन बढ़ जाता है और यह पाचन में भी सुधार करता है. आप 4 से 6 घंटे के लिए अखरोट को भिगो सकते हैं, 

अंजीर 

भीगे हुए अंजीर नरम और पचाने में आसन होते हैं और उनमें पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है. आप 4 से 6 घंटे के लिए अंजीर को भिगोकर इसका सेवन कर सकते हैं. 

काजू 

काजू को भी पानी में भिगोकर खाना चाहिए, जिससे वह अधिक मलाईदार हो जाते हैं और इसे आप ग्रेवी की क्रीम और स्मूदी जैसी डिश में मिक्स कर सकते हैं. काजू को भिगोने के लिए दो से तीन घंटे पर्याप्त होते हैं. 

पिस्ता 

भीगे हुए पिस्ता की बनावट नरम हो जाती है और इन्हें खान और चबाना भी आसान होता है. इसका इस्तेमाल आप स्वीट डिश में भी कर सकते हैं. आप 4 से 6 घंटे के लिए पिस्ता को भिगो सकते हैं. 

इन ड्राई फ्रूट्स को ना भिगोएं 

हेज़लनट 

हेज़लनट में फाइटिक एसिड की मात्रा कम होती है, इसलिए इसे भिगोना जरूरी नहीं है, आप इसका सेवन ऐसे ही कर सकते हैं. 

पाइन नट्स

पाइन नट्स यानी कि चिलगोजे की बनावट और स्वाद हल्का होता है, इसे भिगोने से वह मैश हो सकता है, इसलिए इन्हें कच्चा या हल्का भूनकर खाया जा सकता है.

खजूर 

खजूर नेचुरली ही नरम होता है, इसलिए उसे पानी में भिगोकर खाने की आवश्यकता नहीं होती है. यदि वह बहुत ज्यादा कड़क है तो आप उसे थोड़ी देर पानी में भिगो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget