एक्सप्लोरर

Midnight Hunger: आधी रात को लगे भूख तो बेस्ट होते हैं ये फूड्स, ना सीने पर जलन होगी ना गैस बनेगी

What to eat in Midnight Hunger: आधी रात को अगर भूख से नींद खुल जाए तो खानी चाहिए ये हेल्दी चीजें. इनसे सुबह मोशन में समस्या भी नहीं होगी और सीने या पेट की जलन भी परेशान नहीं करेगी..

Midnight Hunger: ऐसा हम सभी के साथ होता है कि सोते समय अचानक भूख लगने से आंख खुलती है (Midnight Hunger). इस भूख में खाना खाने का मन तो नहीं करता लेकिन बिना कुछ खाए नींद भी नहीं आती. ऐसे में कुछ हल्का-फुल्का (Light Snacks) खाने के नाम पर अक्सर अनहेल्दी और डीप फ्राइड स्नैक्स खा लिए जाते हैं. जैसे, चिप्स, नमकीन, फ्राइज इत्यादि. 

लेकिन इन्हें खाने के बाद अक्सर सीने पर जलन होती है या पेट में एसिडिटी (Acidity) की समस्या हो जाती है. अगर ऐसा ना हो तो सुबह पेट समय पर साफ नहीं होता या ठीक से साफ नहीं होता (Motion Problems). इस कारण पूरे दिन लो एनर्जी (Low Energy) की समस्या बनी रहती है और हर काम पर इसका असर पड़ता है. जाहिर है, ऐसा लो एनर्जी वाला दिन हममें से कोई नहीं चाहता. इसलिए जरूरी है कि हमें यह पता होना चाहिए कि आखिर इतनी रात को भूख लगने पर हम क्या खा सकते हैं...

बेस्ट रहता है इस विधि से दूध पीना

  • रात को तेज भूख लगने पर जरूरी नहीं है कि आप कुछ खाएं ही. आप चाहें तो दूध भी पी सकते हैं. लेकिन दूध को चीनी मिलाकर पीने की जगह आप इसे प्लेन या फिर शहद मिलाकर पिएं.
  • यदि गर्मी के दिनों में रात में भूख से नींद खुलती है तो आप फ्रिज से निकालकर ठंडा दूध बिना शुगर मिलाए भी पी सकते हैं. लेकिन यदि सर्दी की रात में ऐसा हो तो आप दूध को हल्का गुनगुना करें तेज गर्म नहीं करना है, अब इस गुनगुने दूध में शहद मिलाकर इसका सेवन करें. ऐसा दूध पीने से आपकी भूख भी शांत होगी और सीने पर जलन या सुबह मोशन संबंधी समस्या भी नहीं होगी.

पनीर का करें सेवन

  • रात को भूख लगने पर आप प्लेन पनीर खा सकते हैं. यदि स्वाद बढ़ाना ही है तो आप इस पर काली मिर्च का पाउडर छिड़क लें या धनिया पाउडर भी छिड़क सकते हैं और इसका सेवन करें. ध्यान रखें पनीर पर नमक छिड़ककर नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक होता है और त्वचा संबंधी रोगों की वजह बन सकता है.

इस विधि से खाएं केला

  • केला एक ऐसा फल है जो 12 महीने मिलता है और अन्य फलों की तुलना में सस्ता होने के साथ ही सेहत से भरपूर भी होता है. ज्यादातर भारतीय घरों में केला हमेशा रखा रहता है क्योंकि यह जल्दी से खराब नहीं होता और ना ही इसे फ्रिज में रखने की जरूरत होती है. 
  • इसलिए रात में भूख लगे और घर में केला रखा हो तो आप केले का सेवन कर सकते हैं. अच्छा रहेगा कि प्लेन केला ना खाएं बल्कि इसे काटकर इस पर काला नमक छिड़ककर खाएं. इससे भी पाचन सही रहेगा और ना सीने पर जलन होगी ना ही अगली सुबह मोशन में दिक्कत होगी.

आटे की कुकीज और बिस्किट

  • यदि आपको अक्सर रात के समय भूख लग जाती है तो आपको घर में आटा या सूजी से बनी कुकीज और बिस्किट्स रखने चाहिए. इन्हें खाकर पानी पी लें या फिर गुनगुना दूध पी लें. इनके सेवन से भी पाचन और जलन संबंधी दिक्कत नहीं होती है. हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि ये अच्छी क्वालिटी की हों और किसी अच्छी बेकरी पर बनी हुई हों.

ओट्स का सेवन करें

  • आप रात में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए ओट्स भी खा सकते हैं. ये दो मिनट में बन जाते हैं और आसानी से डायजेस्ट भी हो जाते हैं. ओट्स से तैयार कुकीज भी आप घर में रख सकते हैं. रात में भूख लगने पर या शाम के स्नैक्स में आप इन्हें खाने से भूख भी शांत होगी और आप हेल्दी भी रहेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: आ गया गुड़ खाने का सीजन, सर्दी से बचाव के लिए इन तरीकों से हर दिन खाएं देसी मिठाई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget