एक्सप्लोरर

Viral Disease: हमारे इर्द गिर्द मंडरा रहे हैं ढेर सारे वायरस, बना रहे हैं बीमार, जाने भारत में फैली 5 संक्रामक बीमारियों के बारे में

संक्रामक बीमारियां काफी खतरनाक हो सकती हैं. भारत में हर साल इसके कई मरीज सामने आते हैं. एक-दूसरे में आसानी से फैलने की वजह से संक्रामक बीमारियां ज्यादा गंभीर हो सकती हैं.

Viral Disease : इन दिनों दुनिया में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ रहा है. भारत में भी स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. देश के लिए पहले से ही तमाम तरह की संक्रामक बीमारियां चुनौती बनी हुई हैं. इनसे होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफआ हो रहा है. संक्रामक रोग (Infectious Diseases) एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचते हैं, जिनकी वजह से ज्यादा गंभीर होते हैं. इनसे बचने के लिए सावधानियां और अवेयरनेस सबसे ज्यादा जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए भारत में फैली 5 तरह की संक्रामक बीमारियों के बारें में...

1. मंकीपॉक्स (Monkeypox)

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के केस मिलने से भारत में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. यह भारत के लिए चिंता का विषय भी है. हालांकि, अभी तक इसके केस यहां नहीं मिले हैं लेकिन इसे लेकर हर किसी को सावधान रहना चाहिए.

2. कोविड-19

तीन साल पहले कोरोना वायरस का कहर हर किसी ने देखा है. जब पूरा भारत लॉकडाउन में कैद हो गया था.  आज भी कोविड -19 वायरस का खतरा पूरी तरह टला नहीं है. SARS-CoV-2 वायरस इसका कारण बनता है, जो संक्रामक होता है और सांस संबंधी समस्या बन सकता है. इसमें बुखार, खांसी, थकावट, गले में खराश, सिरदर्द, दर्द, दस्त और आंखों में समस्या हो सकती है.इसकी वजह से बोलने-चलने में दिक्कत और सीने में समस्या हो सकती है.

3. जापानी इंसेफेलाइटिस

जापानी इंसेफेलाइटिस भी एक संक्रामक बीमारी है जो मच्छरों से हो सकता है. इस बीमारी में गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार, बेहोशी, कंपकंपी, और कंफ्यूजन जैसी समस्याएं हो सकती है. इस बीमारी से बचने के लिए सावधानियां रखनी पड़ती है. साल 2022 में असम में इसका प्रकोप देखने को मिला था. हर साल मानसून में इस बीमारी का प्रभाव दिखता है.

4. डेंगू

डेंगू मच्छरों से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है जो आमतौर पर मानसून में देखने को मिलती है. डेंगू का बुखार काफी खतरनाक होता है, जो फ्लू से मिलता-जुलता है. इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, रैशेज, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

5. स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस की वजह से है. स्वाइन फ्लू से निमोनिया का खतरा काफी ज्यादा रहता है, जो गंभीर और जानलेवा हो सकता है. इसमें तेज बुखार, गले में खराश, सूखी खांसी, सिरदर्द, कमजोरी, थकान, ठंडे हाथ और पैर, दस्त-उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बच्चों में इस वायरस के लक्षण करीब 10 दिनों बार दिखते हैं. वयस्कों में 7 दिनों बाद भी इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Health Tips: क्या बोलने के तरीके से भी लग सकता है बीमारी का पता? जानें क्या होते हैं लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget