एक्सप्लोरर

निमेसूलाइड पर क्यों लगाया गया बैन, किस यूज में आती थी ये दवाएं, यहां जानिए

गिद्धों को संरक्षित करने के लिए पहले भी कई दवाएं प्रतिबंधित हो चुकी हैं. 2006 में डाइक्लोफेनेक सोडियम और 2023 में कीटोप्रोफेन और ऐसेलोफेनक के फॉर्मूलेशन के इस्तेमाल पर रोक लग चुकी है.

Nimesulide Banned on Animals : खत्म हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानवरों के इलाज के लिए निमेसूलाइड (Nimesulide) और इसके फॉर्मूलेशन को बैन कर दिया है. जानवरों के लिए अब ये दवा न बनाई जाएगी, ना ही इसका डिस्ट्रीब्यूशन और इस्तेमाल होगा. मंत्रालय ने 30 दिसंबर 2024 को इसकी जानकारी दी.

दरअसल, निमेसुलाइड एक नॉन स्टेरॉयडल एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है. इसका इस्तेमाल जानवरों मे दर्द, सूजन, बुखार और रेस्पिरेटरी सिस्टम के इंफेक्शन के इलाज में होता है. इलाज के दौरान अगर किसी जानवर की मौत हो जाती है, तो उसे फेंक दिया जाता है. जिनके मृत शरीर को खाने वाले गिद्ध (vultures) और अन्य जीवों की मौत तक हो जाती है.

पहले भी बैन हो चुकी हैं कई दवाएं

गिद्धों को संरक्षित करने के लिए पहले भी कई दवाएं प्रतिबंधित हो चुकी हैं. 2006 में डाइक्लोफेनेक सोडियम और 2023 में कीटोप्रोफेन और ऐसेलोफेनक के फॉर्मूलेशन के इस्तेमाल पर रोक लग चुकी है. इंसानों में यूज होने वाली डाइक्लोफिनेक सोडियम के मल्टी डोज वाइल को भी साल 2012 में बैन कर दिया गया था, क्योंकि इसका इस्तेमाल जानवरों में हो रहा था. अब मार्केट में इंसानों के लिए सिंगल डोज वाइल ही उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

बैन होने का क्या है कारण

एक्सपर्ट्स के अनुसार, 1980 के दशक में भारत में गिद्धों की संख्या करोड़ों में हुआ करती थी.  1990 आते-आते गिद्धों की 99 प्रतिशत आबादी ही समाप्त हो गई. इसका पता लगाते-लगाते ही 10 साल गुजर गए. इसके बाद जब मौत के कारण सामने आए तो देश में ऐसी दवाओं पर रोक लगाने की मांग उठने लगी. सरकार बारी-बारी से इन दवाओं को बैन कर रही है.

क्या सिर्फ गिद्धों पर ही होता है साइड इफेक्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जानवरों में ऐसी दवा के इस्तेमाल से सिर्फ गिद्ध ही नहीं बल्कि उन मृत जानवरों के मांस खाने वाले अन्य पक्षियों और जानवरों पर भी इसके साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं. मंत्रालय का मानना भी है कि इन दवाईयों के मलैकजीकैम जैसे कई सुरक्षित विकल्प भी बाजार में उपलब्ध हैं. जिन्हें बढ़ावा देकर और ऐसी दवाईयों पर रोक लगाकर जानवरों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget