एक्सप्लोरर

खून से जुड़ी गंभीर बीमारी है सिकल सेल एनीमिया... शुरू में ही इन लक्षण पर गौर कर लेंगे तो बच जाएगी जान

सिकल सेल एक ऐसी ही बीमारी है जिसमें शरीर में खून बनना बंद हो जाता है.इससे रेड ब्लड सेल्स प्रभावित रहती है.इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है.

Sickle Cell Anemia: जिंदा रहने के लिए शरीर में खून का रहना काफी जरूरी है. खून के ही जरिए पूरे शरीर के अंग अंग में पोषक तत्व पहुंचता है. शरीर में खून की मौजूदगी से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है. अब जरा सोचिए शरीर में खून ही बनना बंद हो जाए तो क्या होगा. सिकल सेल एनीमिया एक ऐसी ही बीमारी है जिसमें शरीर में खून बनना बंद हो जाता है. ये एक तरह का ब्लड डिसऑर्डर है जिसमें रेड ब्लड सेल्स प्रभावित रहती है. इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इस मौके पर  इसके लक्षण और इस बीमारी के बारे में सब कुछ विस्तार से.

क्या है सिकल सेल एनिमिया (Sickle Cell Anemia) ?

सिकल सेल एनीमिया एक जेनेटिक रोग है. इसमें शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स की संरचना पर प्रभाव पड़ता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन करती है. लाल रक्त कोशिकाएं आमतौर पर गोल आकार और लचीली होती है जिससे वो आसानी से रक्त वाहिकाओं से गुजर सकती है. लेकिन सिकल सेल एनीमिया में कुछ रेड ब्लड सेल्स चंद्रमा के आकार की होती है. ये चिपचिपा और कठोर हो जाती है जो रक्त के प्रवाह को धीमा कर देती है, इस वजह से शरीर में खून की कमी होने लगती है. धीरे-धीरे सिकल सेल खत्म होने लगती है, जिससे रेड ब्लड सेल कम होने लगती है. इसका असर शरीर को मिलने वाली ऑक्सीजन पर पड़ता है सही इलाज न मिलने से व्यक्ति की मौत की आशंका भी बढ़ जाती है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक अनुवांशिक समस्या है जो जन्म के समय से मौजूद होती है. जब किसी बच्चे को अपने माता-पिता दोनों से सिकल सेल के जींस मिलते हैं तो उसे बच्चों को सिकल सेल बीमारी हो जाती है.

सिकल सेल एनिमिया के लक्षण

  • हड्डियों और मसल्स में हर वक्त दर्द रहना.
  • पैर हाथ में सूजन रहना
  • चक्कर और कन्फ्यूजन में करना
  • सर दर्द और आंखों से जुड़ी समस्याएं
  • कमजोरी महसूस करना

क्या है सिकल सेल एनिमिया का इलाज

वैसे तो अब तक सिकल सेल डिजीज का कोई सटीक इलाज मौजूद नहीं है. हालांकि पीड़ित व्यक्ति के लक्षणों के आधार पर उसे इलाज दिया जा सकता है. सिकल सेल एनीमिया में व्यक्ति को खून चढ़ाना पड़ता है इसके अलावा बोन मैरो भी ट्रांसप्लांट किया जाता है जो की एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है. इसके कई सारे साइड इफेक्ट भी होते हैं. आपको बता दें कि भारत ने 2047 तक सिकल सेल एनीमिया डिजीज को मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, यह बीमारी भारत में काफी बड़े स्तर पर फैली हुई है. 15 से 50 साल की उम्र की तकरीबन 56 फ़ीसदी महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शराब भी मर्द और औरत में करती है भेदभाव! रिसर्च में खुलासा पीने से औरतों को होता है ज्यादा शारीरिक नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget