एक्सप्लोरर

शराब भी मर्द और औरत में करती है भेदभाव! रिसर्च में खुलासा पीने से औरतों को होता है ज्यादा शारीरिक नुकसान

शराब भी मर्द और औरत में करता है भेदभाव... शराब पीने से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को शारीरिक नुकसान ज्यादा उठाना पड़ता है.

कवि हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कविता मधुशाला की फेमस पंक्ति है 'बैर कराते मंदिर-मस्जिद, मेल कराती मधुशाला'. मयखाना यानि जहां सभी लोग बैठकर शराब पीते हैं वहां पर हर इंसान एक बराबर है. किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है. लेकिन हालिया रिसर्च तो कुछ और ही कह रही है. हाल ही में पब्लिश हुए एक रिसर्च में यह खुलासा किया गया है कि शराब पीने से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को शारीरिक नुकसान ज्यादा उठाना पड़ता है. यह बात सुनकर कोई भी एक बार जरूर बोल पड़ेगा कि समाज की छोड़ो शराब भी मर्द और औरत में भेदभाव करती है. इंग्लिश पॉर्टल 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक जिस तरह मर्द और औरत के शारीरिक बनावट अलग-अलग है ठीक उसी तरह शराब पीने से पुरुषों के मुकाबले औरतों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है. कई हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक20 प्रतिशत व्यस्क पुरुष बहुत ज्यादा शराब पीते हैं और कई सालों में उन्हें कुछ सारी शारीरिक दिक्कतों को झेलना पड़ता हैं. लेकिन आपकी जानकरी के लिए बता दें कि 20 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले सिर्फ 6 प्रतिशत महिलाएं ही शराब पीती हैं और उन्हें कई तरह के गंभीर बीमारी से जूझना पड़ता है. 

अल्कोहल मुख्य रूप से अल्कोहल डिहाइड्रोजनेज (ADH) और लिवर में माइटोकॉन्ड्रियल एल्डिहाइड डिहाइड्रोजनेज (ALDH2) द्वारा डिटॉक्सीफाई किया जाता है. जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में अलग-अलग होते हैं. इसके अलावा महिलाएं इथेनॉल चयापचय उत्पाद एसीटैल्डिहाइड-प्रेरित कार्डियक सिकुड़ा हुआ अवसाद के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकती हैं.

शराब पीने से महिलाओं को होने वाली दिक्कतें

जो महिला काफी वक्त से शराब पी रही हैं वह दिमागी रूप से बीमार पड़ सकती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं हार्ट अटैक और लिवर संबंधित बीमारी का भी शिकार हो सकती है.  एक पुरुष 20 से 30 तक भी खूब शराब पिएंगे तो उसके परिणाम उसको जल्दी नहीं दिखेंगे. लेकिन एक महिला अगर 50 साल तक भी खूब शराब पीती हैं तो उसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं. 

महिलाओं को एक टाइम के बाद शराब पीने से दिक्कतें शुरू होती हैं. साथ ही शरीर वक्त से पहले बूढ़ा दिखाई देता है. शराब से जुड़ी शारीरिक समस्याओं को खतरा ज्यादा रहता है. वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि महिलाएं अल्कोहल डिहाइड्रोजनेज (एडीएच) नामक एक एंजाइम का कम मात्रा में उत्पादन करती हैं, जो लीवर में रिलीज होता है और शरीर में अल्कोहल को तोड़ देता है.

शराब आपके शरीर में फैट बढ़ाता है. जिसके कारण महिलाओं के शरीर में कई गंभीर प्रॉब्लम शुरू हो सकती है. 

यही कारण है कि पुरुषों के बराबर मात्रा में शराब पीने के बाद महिलाओं के ब्लड में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा हो जाती है. गर्भावस्था के दौरान शराब के उपयोग के गंभीर परिणाम क्या है? गर्भपात, मृत जन्म, समय से पहले जन्म और भ्रूण अल्कोहल स्पेक्ट्रम विकार (एफएएसडी) शामिल हैं.

प्रेग्नेंट महिला को शराब की तरफ देखना नहीं चाहिए वरना बच्चों को हो सकती हैं ये दिक्कतें

प्रेग्नेंसी में शराब पीने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. प्रेग्नेंट मां अगर अल्कोहल पीती हैं तो शराब खून के जरिए बच्चे के गर्भनाल तक पहुंच जाता है. साथ ही गर्भपात, मृत जन्म और कई तरह की शारीरिक समस्याएं शुरू हो सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं व्यवहारिक और बैद्धिक समस्याएं भी शुरू हो सकती है. जिसे फीटल अल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (FASDs) भी कहा जाता है. 

नाक और ऊपरी होंठ के बीच एक चिकनी रिज (फिल्ट्रम कहा जाता है) एक असामान्य चेहरे की विशेषता है.

छोटे सिर का आकार

 औसत ऊंचाई से छोटा

शरीर का कम वजन

याददाश्त कमजोर होना

स्कूल में कठिनाई (विशेष रूप से गणित के साथ)

सीखने की अक्षमता

भाषण और भाषा में देरी

बौद्धिक विकलांगता या कम बुद्धि

 खराब तर्क और निर्णय कौशल

देखने या सुनने की समस्या

हृदय, गुर्दे, या हड्डियों की समस्या

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम होम' बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, खराब होती जा रही शरीर की बनावट! तस्वीरों में देखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget