एक्सप्लोरर

Dinga Dinga:​ आखिर ​क्या है डिंगा-डिंगा बीमारी, अफ्रीका ​के लोगों को ​कर रही नाचने पर​ मजबूर?

कोरोना के बाद अफ्रीका में एक भयानक वायरस फैल रहा है, यह वायरस ऐसा है जिसमें लोग नाचते को मजबूर हो जाते हैं, आइए आपको बताते हैं इस बीमारी के बारे में.

DInga Dinga Mysterious Disease : देश दुनिया में अजीबोगरीब बीमारियां और वायरस फैल रहे हैं, खासकर कोरोना महामारी (Covid-19) के साथ ही कुछ ऐसे वायरस सामने आए हैं जिसने लोगों को हिला कर रख दिया. कुछ इसी तरह से अफ्रीका के युगांडा में ऐसी बीमारी सामने आई है, जिसमें लोग नाचना और हिलना शुरू कर देते हैं.

दरअसल, यह बीमारी (dinga dinga) मुख्य रूप से युगांडा (Uganda) के बुंदीबुग्यो जिलों की महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित कर रही है, जिससे उनके शरीर में कंपन होती है, उन्हें चलने में कठिनाई होती है और शरीर जोर-जोर से हिलने लगता है, ये ऐसा लगता है जैसे यह महिलाएं डांस कर रही हैं. 

क्या है डिंगा डिंगा बीमारी 

रिपोर्ट्स के अनुसार, युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में पहली बार डिंगा डिंगा बीमारी सामने आई. इस बीमारी से परेशान लोगों में विचित्र लक्षण नजर आ रहे हैं. लोग डांस करने जैसी हरकतें कर रहे हैं और शरीर को बहुत ज्यादा हिला रहे हैं. साथ ही पीड़ितों को तेज बुखार, कमजोरी और कुछ गंभीर केसेस में लकवा तक पड़ रहा है. इस बीमारी से प्रभावित लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है, शरीर में कंपन के साथ ऐसा महसूस होता है कि शरीर नियंत्रण में ही नहीं है. फिलहाल अफ्रीका में डिंगा-डिंगा बीमारी के फैलने का कारण नहीं पता चल पाया है, जिन इलाकों में यह बीमारी फैली है वहां के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह जरूर दी गई है. 

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

क्या है डिंगा डिंगा का इलाज 

डिंगा डिंगा बीमारी के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इसका कोई सटीक इलाज नहीं है, फिलहाल इसके लक्षणों पर नजर रखकर मरीज को दवा दी जा रही है. जिसमें एंटीबायोटिक दवा की मदद ली जा रही है, इन लक्षणों के साथ ही कमजोरी और पैरालिसिस की समस्या भी हो रही है.

खासकर यह बीमारी युगांडा की महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित कर रही हैं. बताया जा रहा है कि बुंदीबुग्यो में इस बीमारी के 300 से ज्यादा मामले सामने आए है. हालांकि, किसी की मृत्यु नहीं हुई है, पहली बार 2023 में इस बीमारी के बारे में पता चला था. इस पर डॉक्टर भी एनालिसिस के लिए सैंपल लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भेज रहे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget