एक्सप्लोरर

क्या आप भी कई घंटे तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं? यह सिंड्रोम बना सकता है आपको अपना शिकार

डेड बट सिंड्रोम सबसे ज्यादा ऑफिस जाने वाले लोगों में देखा जाता है. उनमें से ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ सकता है. इसके लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

Dead Butt Syndrome : क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठे रहने से आपका हिप्स काम करना ही भूल सकता है. ये कंडीशन भले ही काफी हैरान होने वाला है लेकिन मेडिकल टर्म में इसे डेड बट सिंड्रोम कहते हैं. वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस या घर में ही लंबे-लंबे समय तक एक ही जगह लगातार 45 मिनट से ज्यादा देर तक एक ही पोजिशन में बैठना बेहद खतरनाक हो सकता है. इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इन्हीं में से एक डेड बट सिंड्रोम भी है. आइए जानते हैं यह कौन सी बीमारी है, इससे क्या खतरे हो सकते हैं और इससे बचने के लिए क्या करें...

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

डेड बट सिंड्रोम

कोरोना काल से वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी बढ़ गया है. जिसकी वजह से लोग अब घंटों एक जगह बैठकर काम करते रहते हैं..ज्यादातर लोग इस बात को भी मानते हैं कि वर्क फ्रॉम होम करने से उनका पूरा दिन घर और ऑफिस के काम में बीत जाता है और उन्हें वर्कआउट का समय तक नहीं मिलता है. अगर आपका हाल भी ऐसा ही कुछ है तो सतर्क हो जाइए, हो सकता है आप जल्द डेड बट सिंड्रोम के शिकार हो जाए.

डेड बट सिंड्रोम क्या है?

एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठे रहने से डेड बट सिंड्रोम (Dead Butt Syndrome) हो सकता है. इसे ग्लूटेल एम्नेसिया (Gluteal Amnesia) भी कहा जाता है. इसमें अक्सर हिप्स सुन्न हो जाता है. कूल्हे और उसके आसपास का हिस्सा कुछ समय के लिए काम करना बंद कर देता है. इसकी वजह से गलूटेन मेडियस नाम की बीमारी भी हो सकती है. जिससे सामान्य काम करने में भी परेशानी होने लगती है. इस समस्या में ग्लूटस मेडियस यानी कूल्हे की हड्डी में सूजन आ जाती है. ऐसा ब्लड सर्कुलेशन रुकने की वजह से होता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

डेड बट सिंड्रोम के क्या लक्षण हैं?

1. पीठ, घुटनों और एड़ियों में तेज दर्द होना

2. हिप्स में खिंचाव आना

3. हिप्स के निचले हिस्से यानी कमर में झनझनाहट महसूस होना

4. कूल्हों के आसपास का हिस्सा सुन्न होना, जलन और दर्द

डेड बट सिंड्रोम से बचने के उपाय

1. ऑफिस में लिफ्ट नहीं, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें.

2. 30-45 मिनट में अपनी सीट से उठते रहे, स्ट्रेचिंग करते रहे.

3. आलथी-पालथी बनाकर बैठना फायदेमंद हो सकता है.

4. रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें.

5. ऑफिस में समय मिलने पर थोड़ा चलें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget