एक्सप्लोरर

व्रत रखने वाले दिन शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं? करने से पहले पढ़ लें, फायदा रहेगा

fasting For Health: भारत में व्रत का प्रचलन काफी ज्यादा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि व्रत करने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है और जिस दिन आपका व्रत रहता है उस दिन आपकी बॉडी में क्या होता है.

व्रत को लेकर कई धार्मिक कहानियां हैं और इसके पीछे साइंस के भी कई तथ्य हैं. मगर कभी सोचा है जब आप एक दिन का व्रत रखते हैं तो आपके शरीर में क्या होता है और एक दिन में बॉडी में क्या क्या बदलाव हो जाते हैं. तो आज जान लेते हैं कि जिस दिन आप खाना नहीं खाते हैं तो आपकी बॉडी में क्या होता है और जो कुछ भी होता है, वो शरीर के लिए अच्छा है या नहीं. 

खाने का होता क्या है?

जो भी खाना आप खाते हैं वो आपके शरीर में (फ्यूल) एनर्जी का काम करता है. शरीर के जरूरी अंग खाने को पचाते हैं और इसके बाद एनर्जी शरीर के काम आती है और अपशिष्ट (बचा-कुचा) मल के रूप में बाहर आ जाता है. जो भी एक्सट्रा खाना होता है, जो एनर्जी के काम नहीं आता, वो सारा का सारा फैट में कन्वर्ट हो जाता है. ये फैट अधिकतर बहुत तेल, मसाले और गैरजरूरी खाने की वजह से पैदा होता है. हालांकि, फैट भी जरूरी होता है लेकिन तय मात्रा में. ये फैट शरीर में भविष्य में यूज के लिए जमा हो जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपको कई दिन तक खाना न मिले तो यही फैट आपको जिंदा रखने में मदद करता है.

जब आप छह घंटे की फास्टिंग पूरी कर लेते हैं. आपके खून में ग्लूकोज का लेवल घटना शुरू हो जाता है. इस स्थिति में लिवर शरीर में स्टोर फ्यूल (Glycogen) को ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर देता है, ताकि शरीर को एनर्जी मिल सके. अगर आप 24 घंटे की फास्टिंग पूरी कर लते हैं तो शरीर में पहले से स्टोर फ्यूल (Glycogen) का ज्यादातर हिस्सा आप यूज कर लेते हैं. एक बार जब स्टोर फ्यूल (Glycogen) खत्म हो जाता है तो बॉडी मसल्स में मौजूद प्रोटीन को तोड़ना शुरू कर देती है और फिर जिस फैट के कारण हम परेशान रहते हैं, उससे शरीर की एनर्जी बननी शुरू हो जाती है. यानी वह पिघलना शुरू हो जाता है.

वजन घटाने में है सहायक

कुल मिलाकर जब हम फास्टिंग करते हैं तो बॉडी शुगर की बजाय, शरीर में मौजूद फैट को प्राइमरी यानी प्राथमिक सोर्स के रूप में यूज करने लगती है. इससे वेट लॉस होता है और इंसुलिस सेंस्टिविटी बढ़ने लगती है. 

अब अगर किसी एक दिन आप फास्टिंग में कम खाएं और दूसरे दिन भरपूर खाना खा लें तो, तो भी आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी. कुछ लोग दिन में 16 घंटे का फास्ट रखते हैं. हालांकि फास्ट रखने का मतलब है कुछ न खाना. इसलिए अगर आप वेट कंट्रोल करना चाहते हैं तो फास्ट रखें लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि खाना न खाकर दूसरी चीजों से कैलोरी लेते हैं. इससे फायदा नहीं होगा.

फास्टिंग से क्या बेहतर होता है

- ब्रेन बेहतर तरीके से फंक्सनिंग करता है.
- ब्रेन के न्यूरोपैथिक फैक्टर ठीक करता है.
- इससे आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है.
- फास्ट करने से चेहरे और शरीर की फुन्सियां ठीक करने में मदद मिलती है.
- कैंसर सेल फॉर्मेशन कम होता है. यानी कैंसर का खतरा कम हो जाता है.

फास्टिंग के नुकसान

- बायोलॉजिकल लेवल पर नकारात्मक असर पड़ता है. एक रिसर्च बताती है कि फास्टिंग से महिलाओं को कम फर्क पड़ता है, जबकि पुरुषों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलता है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Human Body Facts: खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर
खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर
Kidney Disease: 2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget