एक्सप्लोरर

गर्मी में रोज चेहरे पर बर्फ रगड़ने से क्या होता है?

Benefits Of Ice Therapy: त्वचा पर बर्फ लगाने से आप चेहरे की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. इससे एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है

Benefits Of Ice Therapy: गर्मियों का मौसम आते ही चेहरे का निखार कहीं खोने लग जाता है. चेहरा ऑयली हो जाता है. पिंपल की समस्या हो जाती है. रैशेज, टैनिंग, दाग धब्बे और ना जाने कितने तरह की दिक्कतें होने लग जाती है. ऐसे में आपको को किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. आप सिंपल आइस थेरेपी से अपने चेहरे को पैंपर कर सकती हैं. इससे त्वचा पर निखार भी आता है और मुंहासे टैनिंग की समस्या भी खत्म होती है. ऐसे में जानते हैं बर्फ लगाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

त्वचा पर बर्फ रगड़ने के फायदे

1.गर्मियों के मौसम में चेहरे पर बर्फ लगाना एक तरह से चेहरे को पोषण देने जैसा है. इससे त्वचा जवान नजर आती है इसे त्वचा के बढ़े हुए रोम छिद्र छोटे होते हैं झुर्रियां और फाइन लाइंस कम नजर आती है.

2.जब आप त्वचा पर बर्फ लगाते हैं तो इससे त्वचा में ब्लड सरकुलेशन बहुत अच्छे ढंग से होता है. इससे त्वचा की थकान दूर होती है, और रंगत में सुधार होता है और ऐसे आपको बर्फ रगड़ने से इंस्टेंट ग्लो मिलता है.

3.तेज धूप से या फिर धूल प्रदूषण में ज्यादा समय बिताने के बाद अगर त्वचा में जलन खुजली रैशेज की समस्या होने लगती है या त्वचा लाल पड़ जाती है तो त्वचा की जलन को दूर करने के लिए बर्फ लगाना एक बहुत ही प्रभावी उपाय है. बर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाने, शांत करने और सूजन को कम करने में मदद करती है, इससे त्वचा की लालिमा से भी छुटकारा मिलता है.

4.बर्फ लगाने से त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है. बढ़े हुए रोम छिद्रों को बर्फ श्रिंक करता है जिससे मुंहासे कम होते हैं.

5.अगर आपकी आंखें सूजी और थकी हुई है यानी आंखे पफी हो गई है तो, आप आंखों के आसपास बर्फ रगड़ें.इससे इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है. अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है तब भी आप आंखों के नीचे बर्फ रगड़ सकते हैं. इससे इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

बर्फ इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है

चेहरे पर बर्फ लगाने के लिए आप एक कॉटन का कपड़ा या रुमाल ले लें. उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर पैक कर लें. अब इसे आइसबैग की तरह इस्तेमाल करें. इसे धीरे-धीरे और सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें. आप चाहे तो बर्फ वाले पानी से चेहरा धो सकते हैं. सीधे तौर पर चेहरे पर बर्फ रगड़ने से हमेशा बचे और दिन में 1 बार से ज्यादा चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल ना करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मी में गंदे पानी की वजह से होती हैं ज्यादातर बीमारियां...ऐसे करें सफाई हो जाएगा हर बीमारी का सफाया

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget