एक्सप्लोरर

वजन घटाना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें अरबी के पत्तों की सब्जी

अरबी में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर रोधी गुणों से युक्त होते हैं. जोकि कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को कम करने में सक्षम होते हैं.

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं, अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन कर आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर अरबी के पत्ते से की सब्जी वेट लॉस के लिए काफी कारगर मानी जाती है.

बाजार में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान पर हैं लेकिन अरबी के पत्ते आपको कहीं कम दाम पर आसानी से मिल जाएंगे. बेसन के साथ बनाई जाने वाली अरबी के पत्तों की सब्जी सेहत और स्वाद दोनों ही तरह से फायदेमंद होती है. अरबी को आयुर्वेद में रोग निवारक सब्जी के तौर पर जाना जाता है. हालांकि इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट होने के कारण कई बार यह गले में चुभन पैदा करती है इसलिए जानकार अरबी को हमेशा अच्छी तरह उबालकर खाने की सलाह देते हैं.

अरबी की तरह ही अरबी के पत्तों में कई पोषक तत्वों के अलावा विटामिन ए, बी, सी के अलावा कैल्शियम, पोटेशियम जैसे खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं. जो कई तरह के रोगों से लड़ने में शरीर का साथ देते हैं. अगर आप अरबी के पत्ते इस्तेमाल करते हैं तो आपको देर तक भूख नहीं लगेगी, इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखता है जिससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है.

पेट के लिए रामबाण
आजकल ज्यादातर लोग एसिडिटी की समस्या से जूझते देखे जा सकते हैं. अरबी के पत्ते पुराने कब्ज को दूर करते हैं, एसिडिटी में राहत देकर पेट की पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं.

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर
हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर में सोडियम, पोटेशियम जैसे खनिजों की मात्रा पर निर्भर करती है. अरबी के पत्तों में सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को कम होने से रोकने में कारगर हैं.

जोड़ों के दर्द को दूर भगाए
अरबी के पत्तों में पाया जाने वाला कैल्शियम जोड़ो के दर्द से राहत दिला सकता है. बेसन मिलाकर बनाई गई इसकी सब्जी में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है जो हड्डियों का क्षरण रोकने के लिए फायदेमंद होती है.

कैंसर की रोकथाम में उपयोगी
अरबी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर रोधी गुणों से युक्त होते हैं. ये तत्व कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को कम करने में सक्षम होते हैं.

यह भी पढ़ें- इस खेल की मदद से डिमेंशिया के खतरे को कम कर सकते हैं आप...वैज्ञानिकों का दावा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget