एक्सप्लोरर

शाम के वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कभी कम नहीं हो पाएगा 'मोटापा'

क्या आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बदलने से आपका मोटापा दूर हो सकता है.

देश में इन दिनों एक अलग तरह की समस्या देखने को मिल रही है. दरअसल हम मोटापे की बात कर रहे हैं. मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे आजकल ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं. अगर आप भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं और जल्द निजात पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कुछ आदतों में बदलाव लाना होगा और खुद पर ध्यान देना होगा. कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि डाइटिंग और जिम करने के बावजूद उनका मोटापा दूर क्यों नहीं होता. आपके मन में भी यह सवाल कई बार आया होगा. 

दरअसल, इस सवाल का जवाब हमारी आदतों में छिपा हुआ है. कुछ लोग शाम को कुछ खास तरह के भोजन या ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जिनकी वजह से मोटापा कम नहीं हो पाता. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि रात तक जागना भी मोटापे की वजह बन सकता है. वजन कम करने वाले लोग जिम में पसीना तो बहाते हैं, मगर शाम के समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें फायदा मिलने के बजाय नुकसान होने लगता है. आइए आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताते हैं. 

ज्यादा कैलोरी वाला खाना: रात के समय हमें कम कैलोरी वाला खाना खाना चाहिए. लेकिन अगर आप ज्यादा कैलोरी वाले भोजन का सेवन कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका वजन कम नहीं होगा. शाम में 7 बजे के बाद ज्यादा कैलोरी वाले भोजन से आपको दूरी बना लेनी चाहिए. 

कैफीन युक्त ड्रिंक्स पीना: अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो तो आपको शाम के समय कैफीन युक्त ड्रिंक्स पीना छोड़ना होगा. बेहतर होगा कि आप कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों को पीने से बचें. इन ड्रिंक्स की वजह से नींद में बाधा पैदा होती है और वजन कम करने की प्रक्रिया में समस्या आने लगती है. 

रात में देर तक जागने की आदत: इंटरनेट और मोबाइल की इस दुनिया ने लोगों को देर रात तक जागने की लत लगवा दी है. मगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदलना होगा. देर रात तक जागने से वजन बढ़ता है. अगर वजन को घटाना चाहते हैं, तो आपको अच्छी नींद लेनी होगी. 

रात में देर से खाना खाना: क्या आप भी रात में देर से खाना खाते हैं? अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो वक्त आ चुका है कि इस आदत को बदल दिया जाए. रात में देर से खाना खाने की वजह से आपका वजन बढ़ रहा है, क्योंकि खाने के तुरंत बाद ही आप सो जाते हैं. इसकी वजह से शरीर का खाना सही से पचता नहीं है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ये क्या...घास नहीं मांस खाता है हिरण! नहीं हो रहा यकीन तो देखें सांप को चबाने का ये वायरल Video

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget