एक्सप्लोरर

ये क्या...घास नहीं मांस खाता है हिरण! नहीं हो रहा यकीन तो देखें सांप को चबाने का ये वायरल Video

क्या हिरण भी मांस खाता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि हां सच में हिरण मांस खाता है. आइए देखते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है.

Deer Eating Snake: हिरण शाकाहारी जानवर है या मांसाहारी? अगर हम आपसे ये सवाल पूछे तो आप क्या जवाब देंगे. जाहिर है आपका जवाब होगा कि हिरण तो शाकाहारी जानवर है. स्कूल में भी हमें यही पढ़ाया जाता है कि हिरण शाकाहारी जानवर है, जो घास खाता है. हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किताबी ज्ञान को झुठला रहा है. हिरण को घास नहीं, बल्कि जिंदा सांप खाते हुए देखा जा रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है. 

इस वीडियो को देखने के बाद सबका सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर एक हिरण सांप को कैसे खा सकता है. भारतीय वन सेना के अधिकारी सुशांत नंदा ने भी हिरण के सांप खाने के वीडियो को ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'कैमरे हमें प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं. हां, शाकाहारी जानवर भी कई बार सांपों को खा जाते हैं.' सांप खाने के इस वीडियो ने उस सभी दावों को धराशायी करके रख दिया है, जिसमें कहा जाता था कि हिरण को सिर्फ घास ही खाते हैं. अब साबित हो चुका है कि हिरण मौका लगे तो बाकी के जानवरों को भी खा सकते हैं. 

वीडियो में क्या है? 

सांप को खाने का ये वीडियो 21 सेकेंड का है. इमें हिरण को बड़े चाव से सांप को चबाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में हिरण के मुंह में आधा सांप है, जिसे वो बड़ी तेजी से खाए जा रहा है. वीडियो को एक कार से बनाया गया है, जो किसी जंगल का मालूम होता है. बताया गया है कि सांप की लंबाई 5 फुट है. लेकिन वीडियो बनाने से पहले ही हिरण आधा सांप चट कर चुका है. जिस व्यक्ति ने कार से वीडियो को बनाया है, उसे बैकग्राउंड में कहते हुए सुना जा सकता है कि 'क्या वह सांप खा रहा है?' आगे बढ़ने पर ये साफ हो जाता है कि वह सांप ही खा रहा था. 

क्या सच में मांस खाते हैं हिरण? 

अगर नेशनल जियोग्राफी की मानें तो हां ये सच है कि हिरण मांस खाते हैं. हिरण को आमतौर पर शाकाहारी माना जाता है, जिनकी खुराक में पौधे शामिल होते हैं. लेकिन कई बार उन्हें मांस खाकर भी अपनी भूख मिटानी पड़ती है. दरअसल जब हिरण के शरीर में फास्फोरस, कैल्सियम और नमक की कमी होती है, तो वह मांस खाने को मजबूर हो जाता है, ताकि इसकी कमी पूरी हो सके. नेशनल जियोग्राफी के मुताबिक, आमतौर पर ऐसा सर्दियों के मौसम में देखने को मिलता है, जब पेड़-पौधों की कमी होती है. इस दौरान भूख से बैचेन रहने वाले हिरण मांस खाने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: रूसी नागरिक को मारने वाले 'शार्क' की बेरहमी से हत्या, लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, सामने आया क्रूरता का Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget