एक्सप्लोरर

Weight Loss: डाइटिंग कर रहे हैं तो इन 5 फलों को बिल्कुल न खाएं, वजन घटाने में होगी मुश्किल

Weight Loss: अगर आप वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको फल जरूर खाने चाहिए. लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें वजन कम करते वक्त आपको अपनी डाइट से हटा देना चाहिए.

Weight Loss: वजन बढ़ाना बहुत आसान है, लेकिन कम करने के लिए जी-जान से मेहनत करनी पड़ती है. वजन कम (Weight Loss) करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है धैर्य. कई बार हम बड़े जोश के साथ वर्कआउट (Workout) और डाइटिंग (Dieting) शुरु करते हैं, लेकिन हफ्ते 10 दिन बाद ही वापस अपने पुराने रुटीन पर आ जाते हैं. वजन घटाने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) की जरूरत है, जिसमें आपकी डाइट और एक्सरसाइज (Exercise) दोनों शामिल हैं. आपको लगातार इन पर ध्यान देते हुए अपनी दिनचर्या बनानी है. आपको कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में शामिल करना जरूरी है, जिससे आप लंबे समय कर स्वस्थ रह सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फलों (Fruits) के बारे में बता रहे हैं जो वजन घटाने के दौरान आपको नहीं खाने चाहिए. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये फल बहुत मीठे होते हैं या हाई कैलोरी (Hight Calory Fruits) से भरपूर होते हैं. जानते हैं ऐसे 5 फल कौन से हैं. 

वजन घटाने में ये 5 फल न खाएं
1 आम- आम वैसे तो सभी को पसंद होते हैं लेकिन अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको आम नहीं खाने चाहिए. अगर खा भी रहे हैं तो सिर्फ 1-2 स्लाइस से ज्यादा नहीं खाएं. आम में काफी कैलोरी होती है जो आपके वेट लॉस प्लान में बाधा डाल सकती है.

2 अनानास- पाइनेप्पल एक हेल्दी फ्रूट है लेकिन आपको वजन कम करते वक्त इसका सेवन नहीं करना चाहिए. पाइनेप्पल में काफी मीठा होता है. इसमें पाई जाने वाली कैलोरी आपका वजन कम होने में मुश्किल खड़ी कर सकती है.

3 एवोकैडो- वजन घटाते वक्त आपको हाई कैलोरी वाले फल नहीं खाने चाहिए. हाई कैलोरी फलों में एवोकैडो भी शामिल है. 100 के इस फल में करीब 160 कैलोरी होती है. एवोकाडो हेल्दी फैट का एक अच्छा सोर्स है. इसलिए आप इसे खाएं लेकिन सीमित मात्रा में ही. 

4 अंगूर- अंगूर शुगर और फैट से भरे होते हैं. इसलिए वजन कम करते समय आपको अंगूर कम मात्रा में खाने चाहिए. अगर आप 100 ग्राम अंगूर खाते हैं तो इसमें 67 कैलोरी और 16 ग्राम शुगर होता है. इसे खाने से आपका वजन कम करने का प्लान चौपट हो सकता है.

5 केला- केला सुपर-हेल्दी फ्रूट है लेकिन आप ज्यादा मात्रा में केला खाएंगे तो इससे वजन घटाने में परेशानी होगी. केले में भरपूर कैलोरी और काफी नेचुरल शुगर होती हैं. एक केले में करीब 150 कैलोरी होती है. ऐसे में अगर आप दिन में 2-3 केले खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें: गर्मी में Ice Cream खाने से छूटेंगे पसीने, जानिए किस मौसम में Ice Cream खाना है सबसे बेहतर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget