एक्सप्लोरर

Water Allergy: क्या किसी को पानी से भी हो सकती है एलर्जी, हैरान कर देगा इसका जवाब

दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो पानी से इतना डरते हैं कि रो तक नहीं सकते. इन लोगों को पानी छूने से भी खौफ हो जाता है. जानिए इस दुर्लभ बीमारी के बारे में सब कुछ.

Water Allergy: दुनिया में तमाम तरह के लोग हैं जिन्हें रोजमर्रा की चीजों और मौसम से एलर्जी हो जाती है. किसी को मूंगफली से एलर्जी है तो किसी को मिट्टी से. और तो और कई लोग मौसम बदलने पर भी एलर्जी का शिकार हो जाते हैं.  लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी को पानी से भी एलर्जी हो सकती है. आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया में कई लोगों को पानी से भी एलर्जी हो सकती है. एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया नामक इस एलर्जी के बारे में आज हम आपको कुछ अजीबोगरीब बातें बता रहे हैं.

क्यों होती है पानी से एलर्जी 

आप सोच रहे होंगे कि अगर किसी को पानी से एलर्जी हो गई तो वो कैसे नहाएगा  और पानी कैसे पिएगा. अगर पानी पिएगा नहीं तो वो जिंदा कैसे रहेगा. दअरसल एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसमें मरीज को पानी को छूने में ही डर लगता है. इस बीमारी में मरीज पानी तो पी सकता है क्योंकि पानी उसके शरीर के अंदर नुकसान नहीं पहुंचाता. लेकिन वो पानी को छू नहीं सकता. इस बीमारी में पानी को छूने पर उसकी स्किन रिएक्ट करती है.

कैसे होता है एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया ?
एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया ऐसी रेयर मेडिकल कंडीशन है जिसमें मरीज पानी के संपर्क में आने पर त्वचा पर खुजली, पित्त, रैशेज का शिकार हो जाता है. पानी को छूते ही इन लोगों के मुंह, हाथ पैर, कंधों और धड़ पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं, पित्त हो जाती है और खुजली होने लगती है. आपको बता दें कि पानी की एक बूंद, आंसू, बारिश की बूंदे, बर्फ. पसीना, नदी, समुद्र का पानी तक उनके लिए खतरनाक हो जाता है. हालांकि यहां पानी का तापमान एलर्जी के लिए कोई मायने नहीं रखता, यानी इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पानी ठंडा है या गर्म.

क्या है इलाज ?
एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है. मरीज को पानी से दूर रखने की हर संभव कोशिश की जाती है. इसके साथ साथ पानी के संपर्क में आने के बाद हुए रिएक्शन को कम करने के लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं जिससे त्वचा पर रैशेज, दाने कम हो सके. कई लोग फोटोथेरेपी की मदद लेते हैं जिससे त्वचा की ऊपरी परत (एपिडर्मिस)इतनी मोटी हो जाती है कि पानी त्वचा की अंदरूनी लेयर के संपर्क में नहीं आ पाता.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: हार्ट में पानी भरने के कारण भी दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं, जानें दोनों में कैसे करें फर्क?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget