एक्सप्लोरर

50 की उम्र के बाद भी रहना चाहती हैं फिट एंड एक्टिव तो फॉलो करें ये Diet प्लान

50+ क्लब में पहुंच चुकी महिलाएं अक्सर अपनी सेहत से लापरवाही करती हैं. इस उम्र में पहुंचने के बाद अनुचिन खानपान उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है और उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकता है. इस वजह से महिलाओं को अपने खान-पान को लेकर काफी सजग रहना चाहिए. बहरहाल 50 की उम्र में पहुंच चुकी महिलाओं के लिए हम लाए हैं खास डाइट प्लान जिसे फॉलो कर वे इस उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव रह सकती हैं.

अक्सर देखा गया है कि 50 की उम्र तक आते-आते महिलाएं खुद का ख्याल रखना भी भूल जाती हैं. बच्चों और परिवार में वे इस कदर व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी परवाह करने का समय ही नहीं बचता. कई बार तो महिलाएं घरेलू काम-काज के चलते घंटो भूखी भी रहती है. अनुचित खान पान का पूरा असर उनके शरीर पर पड़ता है. वहीं महिलाओं को जिंदगी की कई स्टेज से भी गुजरना पड़ता है. जैसे कि मासिक धर्म, गर्भावस्था, मेनोपॉज आदि. इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी कई बार बुरा असर पड़ता है. ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए 50 साल की उम्र की महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है. इस उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्वास्थ्य से जरा सी लापरवाही इस उम्र में उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है. ऐसे में 50 +क्लब में शामिल हो चुकी महिलाओं की सेहत का ख्याल रखते हुए हम लाए हैं एक ऐसा डाइट प्लान जिसे फॉलो कर वे इस उम्र में भी एक्टिव और काफी फिट रह सकती हैं.

फ्लेक्सिटेरियन आहार (Flexitarian Diet)

50 की उम्र में पहुंच चुकी महिलाओं को फ्लेक्सिटेरियन डाइट को फॉलो करना चाहिए. इस हॉफ वेज डाइट भी कहा जा सकता है. दरअसल इस आहार में साग-सब्जियां विशेष तौर पर शामिल हैं. इसके साथ ही इस डाइट में कभी-कभार लाल मांस और मछली को भी शामिल किया जा सकता है. इस आहार को वेज डाइट से काफी बेहतर माना जाता है. इसे फॉलो करने से 50 की उम्र में पहुंच चुकी महिलाओं को आयरन की कमी, और ओमेगा फैटी एसिड्स की कमी नहीं होगी. इस डाइट में कैल्शियम की मात्रा भी प्रचुर ही है वहीं रिसर्च में भी इस बात का दावा किया गया है कि ये डाइट वजन घटाने के साथ ही शुगर कंट्रोल औह हार्ट की हेल्थ को अच्छा रखती है.

डैश डाइट (Dash Diet)

जहां तक डैश डाइट की बात है तो इसमें साबुत अनाज, मछली, नॉन फैटी डेयरी प्रॉडक्ट्स और लीन मीट व ताजे फल और सब्जियां शामिल होते हैं. इस डाइट में काफी कम मात्रा में शुगर और नमक खाया जाता है. गौरतलब है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए इस डाइट को काफी अच्छा और सुरक्षित माना गया है. इस आहार में इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने की भी क्षमता होती है.

मेडिटेरेनियन डाइट (Mediterranean Diet)

50 की उम्र में पहुंच चुकी महिलाओं को इस डाइट को जरूर फॉलो करना चाहिए. बता दें कि इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और सीफूड खाने की अनुमति होती है. चिकन और अंडे भी इस डाइट में एड ऑन किए जा सकते हैं. इसके साथ ही लिमिट में रेड मीट का सेवन भी किया जा सकता है. वहीं शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स और रिफाइंड ऑयल से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है. इस डाइट में सीमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन भी किया जा सकता है. खास बात ये है कि ये डाइट सभी के लिए फ्लेक्सिएबल मानी जाती है.

ये भी पढ़ें Health Tips: रात में सलाद खाने से होते हैं ये नुकसान, क्या आपको है मालूम Health Tips: डियोड्रेंट-परफ्यूम लगाने के नुकसान जान हो जाएंगे हैरान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Early Vascular Ageing: क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Weight Loss Tips: जिम में मेहनत के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां?
जिम में मेहनत के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां?
Childhood Obesity: सावधान! चीन के बाद अब भारत का नंबर, क्यों तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हमारे बच्चे?
सावधान! चीन के बाद अब भारत का नंबर, क्यों तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हमारे बच्चे?

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget