एक्सप्लोरर

सफेद दाग यानी Vitiligo के शुरुआती लक्षणों को न करें इग्नोर, ऐसे करें जांच... हो सकता है कंट्रोल

Vitiligo Leukoderma Symptoms: सफेद दाग (vitiligo leucoderma) को लेकर आसपास में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है.

Vitiligo Leukoderma Symptoms: सफेद दाग (vitiligo leucoderma) को लेकर आसपास में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है. आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे आखिर कैसे होता है ये सफेद दाग?, अचानक तो नहीं होती होगी ये बीमारी. इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? सफेद दाग होने के बाद शरीर पर इसका क्या असर होता है? सफेद दाग हो जाए तो क्या करना चाहिए? ऐसे कई सारे सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल के जरिए देने की कोशिश करेंगे.

सफेद दाग को लेकर लोगों के मन में एक अजीब सा डर है. सिर्फ इतना ही नहीं कई लोग इस बीमारी को छुआछूत, कुष्ठ रोग, पूर्व जन्म का पाप और पता नहीं कई सारे नामों से बुलाते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोई पूर्व जन्म का पाप नहीं बल्कि आपके शरीर में हार्मोनल चेंजेज के कारण होता है. वहीं कई लोगों का कहना है कि गलत खान-पान की वजह से भी यह बीमारी हो जाती है. 

सफेद दाग पर डॉक्टर्स की राय

डॉक्टर्स के मुताबिक जब किसी भी व्यक्ति के शरीर में 'मेलेनोसाइट्स' यानी स्किन का रंग बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती है तो उसे 'ल्यूकोडर्मा' या 'विटिलिगो' या सफेद दाग की बीमारी हो जाती है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है. स्किन स्पेशलिस्ट के मुताबिक जिन व्यक्तियों को थायराइड की प्रॉब्लम होती है. उन्हें भी इस बीमारी होने का खतरा रहता है. मेडिकल साइंस के मुताबिक इसका इलाज करके इसे बिल्कुल ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे कुछ हद तक कम किया जा सकता है. लेकिन यह पूरी तरह से ठीक नहीं होता. 

सफेद दाग या विटिलिगो के शुरुआती लक्षण

सफेद दाग के शुरुआती लक्षणों में है स्किन का रंग जगह- जगह फीका पड़ जाना या सफेद पड़ना.
इसकी शुरुआत सबसे पहले होती है हाथ, पैर, चेहरा, होंठ. यह ऐसी जगह है जहां डायरेक्ट सूरज की रोशनी पड़ती है.
बाल का रूखा होना, दाढ़ी और आईब्रो का रंग उड़ जाना या सफेद हो जाना.
आंख के रेटिना की परत का रंग फीका पड़ जाना.
मेडिकल साइंस की भाषा में बोले तो यह बताना मुश्किल है कि सफेद दाग का रोग एक बार हो जाने के बाद कितना बढ़ सकता है. कई बार सही इलाज से नई दाग बनने बंद हो जाते हैं. ज्यादातर मामलों में सफेद दाग धीरे- धीरे बढ़ने लगते हैं और शरीर के सभी हिस्सों में फैल जाते हैं. 
सफेद दाग होने के बाद शरीर में दिखते हैं ये बदलाव-

सोशल और साइकोलॉजिकल प्रेशर

भारतीय समाज में सफेद दाग की बीमारी को छुआछूत से जोड़कर देखा जाता है. जिसकी वजह से इसके मरीज है उन पर एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. 

स्किन कैंसर

इस बीमारी की वजह से सनबर्न और स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. 

आंख संबंधी बीमारियां

सफेद दाग शरीर पर कई तरह के प्रभाव डालता है. जैसे- आंखों में दिक्कतें शुरू होना. आइरिस में जलन के साथ-साथ सूजन.

बहरापन

सुनने की क्षमता में कमी आना.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget