एक्सप्लोरर

Health Tips: विटामिन डी की कमी से बढ़ता है हार्ट और कैंसर का खतरा, रहें सावधान

Vitamin D For Health: हार्ट को स्वस्थ रखने और कैंसर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए आपको विटामिन डी का सेवन जरूर करना चाहिए. विटामिन डी की कमी होने पर इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

Vitamin D Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. आजकल जब से लोगों का धूप में निकलना कम हुआ है शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है. महानगरों में ऐसे घर और ऑफिस बनाए जा रहे हैं जहां पूरे साल धूप से दर्शन नहीं होते हैं. इसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है. आजकल बच्चे और बड़े सभी विटामिन डी की कमी से परेशान हैं. इससे इम्यूनिटी कमजोर हो रही है. विटामिन डी की कमी से हड्डियों पर भी असर पड़ रहा है. जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी है उन्हें कैंसर और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. आइये जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर कौन से रोग हो सकते हैं. 

विटामिन डी की कमी से बीमारियां
1- हड्डियों के रोग- जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी कम होता है उन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. बच्चों में रिकेट्स की समस्या बढ़ जाती है. वहीं उम्र बढ़ने के साथ लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस या ऑस्टियोमलेशिया का खतरा भी बढ़ जाता है. इसमें बोन्स कमजोर और नरम हो जाती हैं. जिससे हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है.
2- कैंसर का खतरा- विटामिन डी कम होने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इससे कई तरह के कैंसर जैसे फेफड़े, स्तन, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट, डिम्बग्रंथि, अग्नाशय और ऑसोफेगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन डी शरीर में कोशिकाओं की वृद्धि को कंट्रोल करता है. 
3- हार्ट की बीमारियों का खतरा- जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन डी की कमी से हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है. 
4- संक्रमण का खतरा- विटामिन डी इम्यूनिटी को मजबूत करता है. ऐसे में कमी होने पर प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है. इससे शरीर संक्रमण की चपेट में आ जाता है. विटामिन डी की कमी से टीबी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. 

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ
अगर आप धूप में नहीं निकलते तो डाइट में विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करें. आप दूध, पनीर और दही, फैटी फिश, अंडे और मशरूम जैसे डेयरी उत्पादों से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hair Problem: बारिश में तेजी से झड़ते हैं बाल, इन बातों का रखें ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget