एक्सप्लोरर

Hair Problem: बारिश में तेजी से झड़ते हैं बाल, इन बातों का रखें ख्याल

Protect Hair From Humidity बारिश के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में बालों की सही देखभाल करने से इस समस्या को कम किया जा सकता है. हेल्दी बालों के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.

Home Remedies For Hair Fall: आजकल बालों का झड़ना आम समस्या है. बदलते मौसम में ये समस्या और बढ़ जाती है. बारिश के मौसम में बाल तेजी से झड़ते हैं. बढ़ते प्रदूषण और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी बाल गिरने लगते हैं. हालांकि सही देखभाल से इसे कम किया जा सकता है. अगर आप भी टूटते बालों से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाएंगे. इससे आपके बालों के झड़ने की समस्या भी दूर हो जाएगी. 

बाल झड़ने के कारण
1- असंतुलित खाना और बिगड़ती लाइफस्टाइल 
2- मानसिक तनाव का बढ़ना
3- बढ़ती उम्र में हार्मोन में बदलाव
4-दवाइयों के साइड इफेक्ट्स
5-थायरॉयड की समस्या होना
6-जिंक, प्रोटीन बायोटिन की कमी
7- फंगल इंफेक्शन या कोई दूसरा इंफेक्शन
8- रेडियोथेरेपी या कीमोथेरेपी

बाल झड़ने की समस्या रोकने के लिए घरेलू उपाय
1- बालों को धोने से पहले अच्छी तरह से तेल लगाएं. आप नारियल तेल, बादाम तेल, अरंडी का तेल या आंवला के तेल से मालिश करें. 
2- बालों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में आंवला जरूर शामिल करें. विटामिन सी से भरपूर आंवला खाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और बालों की समस्या दूर होती है.
3- बालों के टूटने की समस्या कम करने के लिए मेथी का इस्तेमाल करें. आप मेथी वाला तेल या फिर मेथी से बना हेयर पैक लगाएं. इससे बालों की रीग्रोथ होगी. मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है जो बालों के लिए अच्छा है.
4- बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या से राहत पाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करें. प्याज का रस लगाने से बाल स्वस्थ बनते हैं. इससे हेयर फॉल की समस्या को कम किया जा सकता है. 
5- बाल बेजान और रूखे होने पर तेजी से झड़ते हैं. ऐसे में बालों में एलोवेरा जेल लगाएं. इससे हेयर ग्रोथ होगी और बालों का झड़ना कम होगा. इससे बालों का पीएच लेवल भी ठीक रहता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: बारिश में रहना है स्वस्थ और सेहतमंद, तो जरूर खाएं ये 5 फल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget