एक्सप्लोरर

नॉनस्टिक पैन में आप भी करते हैं स्टील के चम्मच का इस्तेमाल? ऐसे बन सकता है मौत का कारण

Non Stick Saftey Tips: नॉनस्टिक पैन में स्टील चम्मच का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. जानिए कैसे यह आदत जहरीले रसायनों के जरिए गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है.

Non Stick Saftey Tips: रोजमर्रा की जिंदगी में किचन के बर्तनों का चुनाव हम अक्सर सुविधा और दिखावे के आधार पर करते हैं. जैसे-जैसे लाइफस्टाइल मॉडर्न हुआ है, वैसे-वैसे नॉनस्टिक कुकवेयर का चलन भी तेजी से बढ़ा है. खाना जल्दी बनता है, कम तेल में पकता है और बर्तन धोना भी आसान हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पैन में आप हेल्दी खाना बनाने की सोच रखते हैं, वही आपकी सेहत के लिए जहर भी बन सकता है? अगर आप भी नॉनस्टिक पैन में स्टील के चम्मच का इस्तेमाल करते हैं, तो ये छोटी सी आदत आपके परिवार के लिए बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है. 

नॉनस्टिक कोटिंग और उसका सच

नॉनस्टिक पैन की सतह पर टेफ्लॉन नामक कोटिंग होती है जो खाना चिपकने नहीं देती. ये कोटिंग एक तरह का रासायनिक पदार्थ है जिसे पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन (PTFE) कहा जाता है. जब आप इस कोटिंग को स्टील या किसी तेज धार वाले चम्मच से खुरचते हैं, तो यह धीरे-धीरे हटने लगती है. 

ये भी पढ़े- इस भयंकर गर्मी में बच्चों को पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक, कभी नहीं होगी पानी की कमी

स्टील के चम्मच से होती है परत को नुकसान

स्टील का चम्मच नॉनस्टिक सतह को खरोंच देता है, जिससे कोटिंग निकलने लगती है और वह भोजन में मिल जाती है. यह कोटिंग शरीर में जाकर धीरे-धीरे जहरीला असर करती है, जिससे लीवर डैमेज, हार्मोनल असंतुलन, और लंबे समय में कैंसर तक का खतरा बढ़ सकता है. 

नॉनस्टिक को गर्म करना भी है खतरनाक

अगर आप खाली नॉनस्टिक पैन को तेज़ आंच पर गर्म करते हैं, तो उससे निकलने वाली गैसें भी जहरीली हो सकती हैं. खासकर अगर पैन खरोंच चुका है, तो यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. 

किन बातों का रखें खास ध्यान

नॉनस्टिक पैन में लकड़ी या सिलिकॉन के चम्मच का ही इस्तेमाल करें

तेज आंच पर पैन को खाली न रखें

खरोंच दिखने पर नॉनस्टिक बर्तन को तुरंत बदल दें

खाना पकाने से पहले और बाद में हल्के हाथों से साफ करें

किचन की छोटी-छोटी आदतें कई बार बड़ी समस्याओं की जड़ बन जाती हैं. स्टील के चम्मच से नॉनस्टिक पैन खुरचने की आदत आम है, लेकिन इसका असर जानलेवा हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना हेल्दी ही नहीं, बल्कि सेहतमंद भी रहे, तो सही बर्तनों का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget