एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के दो बुजुर्ग मरीजों को दी गयी थी 'एंटीबॉडी कॉकटेल', आठ दिन में हुए संक्रमण मुक्त

चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस थेरेपी से उपचार से हल्के से मध्यम लक्षण वाले 70 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती है. अस्पताल के अनुसार इस दौरान दोनों मरीजों का ऑक्सीजन स्तर 95 फीसदी रहा और वे कोविड-19 का लक्षण सामने आने के तीन दिन के भीतर अस्पताल आ गए थे.

कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल हो रही 'मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल' के बेहद कारगर नतीजे सामने आ रहे हैं. दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दो बुज़ुर्गों को ये दवा दी गयी थी और वो आठ दिन में ही संक्रमण मुक्त हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर के कुछ प्राइवेट अस्पताल हल्के से मध्यम लक्षणों के हाई रिस्क वाले कोविड मरीजों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी देने की शुरुआत कर चुके है. इस इलाज में कासिरिविमैब और इमडेविमैब के कॉम्बिनेशन का उपयोग किया जाता है जिसे आमतौर पर 'एंटीबॉडी कॉकटेल' कहा जाता है. भारत में रोश इंडिया और सिप्ला इसे पिछले महीने लॉन्च किया था. 

बीएल कपूर-मैक्स सुपर स्पेशीएलिटी हॉस्पिटल के आधिकारिक बयान के अनुसार, 65 वर्षीय सुरेश कुमार त्रेहन और 70 वर्षीय सुनिर्मल घटक इन दोनों मरीजों को एक जून को 'मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल' दी गयी थी. बयान में कहा गया है कि, "इन दोनों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तीन दिन के अंदर हमनें इन्हें ये एंटीबॉडी थेरेपी दी थी. संक्रमण के लक्षण दिखने के 8 दिन बाद जब दोबारा इनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया तो इन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है."

अस्पताल के चेस्ट एवं रेस्पिरेटरी विभाग के एचओडी डॉक्टर संदीप नायर ने बताया, "दोनों मरीजों को हृदय संबंधी दिक्कतें भी थीं. गंभीर बीमारी वाले मरीजों में इस एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी से रिकवर होने का ये सबसे तेज मामला है." 

मृत्यु के जोखिम को करती है कम 

यह थैरेपी लक्षणों की शुरुआत के पहले 10 दिनों के भीतर हाई रिस्क वाले कोविड मरीजों के लिए सबसे उपयुक्त है. यह माइल्ड से मॉडरेट कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जा सकती है. वयस्कों और 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के अलावा माइल्ड से मॉडरेट लक्षण वाले कोरोना के मरीज और ऐसे मरीज जिन्हें गंभीर रोग विकसित होने का हाई रिस्क है और उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है को ये एंटीबॉडी कॉकटेल दिया जा सकता है. ये एंटीबॉडी उच्च जोखिम वाले रोगियों की स्थिति खराब होने से पहले, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को 70 प्रतिशत तक कम करने में सहायक है.

यह भी पढ़ें 

मुंबई में भारी बारिश के कारण इमारत गिरने से 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, ना दी जाए रेमडेसिविर, स्टेरॉयड देने से भी बचें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget