एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश के कारण इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया था. वहीं मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण एक जर्जर इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है.

मुंबईः मुंबई के मलाड वेस्ट में देर रात भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें अभी तक 11 लोगों के मरने की खबर मिल रही है. दरअसल बुधवार देर रात मुंबई के मलाड वेस्ट में न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक इमारत के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है. हादसे में घायल हुए 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

भारी बारिश के कारण गिरी इमारत

बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है कि मलाड वेस्ट में एक चार मंजिला इमारत के गिरने के कारण यह हादसा हुआ है. जिसके बाद इस इमारत के विपरीत दो और इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया और वहां से 2 बच्चों का रेस्क्यू किया गया. बीएमसी का कहना है कि इमारत काफी जर्जर हालत में थी और भारी बारिश होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गई. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों की खोज की जा रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि 'भारी बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इमारत के मलबे में फंसे बाकी लोगों को बाहर निकालने के लिए उसे हटाया जा रहा है.'

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने की घोषणा की थी. वहीं मॉनसून के कारण देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में सुबह भारी बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ेंः
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा- सरकार किसान संगठनों से बातचीत को तैयार, कृषि कानूनों में कहां आपत्ति है बतायें

विवाद के बीच Twitter ने भारत सरकार से कहा- नई गाइडलाइन मानने का हर संभव करेंगे प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget