एक्सप्लोरर

जॉनसन एंड जॉनसन को झटका, HIV वैक्सीन परीक्षण में मात्र 25 फीसद असरदार साबित हुई

तीन साल तक चले परीक्षण के बाद जॉनसन एंड जॉनसन की एचआईवी वैक्सीन असर दिखाने में नाकाम साबित हुई है. HIV या AIDS का वर्तमान में कोई इलाज नहीं होने के कारण वैक्सीन से बहुत उम्मीदें थीं.

जॉनसन एंड जॉनसन की एचआईवी वैक्सीन के परीक्षण का नतीजा जारी हो गया है. परीक्षण के दौरान वैक्सीन एचआईवी संक्रमण को रोक पाने में नाकाम साबित हुई. हालांकि, वैक्सीन बिना गंभीर साइड-इफेक्ट्स के सुरक्षित पाई गई, लेकिन संक्रमण की रोकथाम में उसका असर मात्र 25 फीसद ही साबित हुआ, इसका मतलब असफलता कहा जाएगा. 

जॉनसन एंड जॉनसन को HIV वैक्सीन बनाने में नहीं मिली सफलता  

कंपनी ने बयान जारी कर परीक्षण के नतीजों की जानकारी दी. एचआईवी वैक्सीन के परीक्षण को अफ्रीका में अंजाम दिया गया था और उसका नाम ‘Imbokodo’ रखा गया था. 2017 में शुरू किए गए परीक्षण से काफी उम्मीदें थीं क्योंकि कुछ लोगों को लगता था कि इससे घातक बीमारी को नष्ट करने का संभावित तौर पर दरवाजा खुलेगा. Imbokodo में अफ्रीकी देशों की 2600 महिलाओं को शामिल किया गया था. माना जा रहा था कि परीक्षण के नतीजे सकारात्मक आएंगे, मगर ऐसा नहीं हो सका.

चीफ वैज्ञानिक अधिकारी पॉल स्टोफेल्स ने एक बयान में कहा, "हालांकि हमें मायूसी हुई है कि वैक्सीन उम्मीदवार ने Imbokodo नामी परीक्षण में एचआईवी संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा का पर्याप्त लेवल नहीं दिया, मगर जॉनसन एंड जॉनसन अमेरिका और यूरोप में गे पुरुष और ट्रांसजेंडर पर अपना समानांतर परीक्षण जारी रखेगी." उन्होंने बताया कि एचआईवी वायरस बिल्कुल अलग और जटिल है. ये मरीज की इम्यूनिटी को सीधे कम करता है. ऐसी स्थिति में, इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन की तैयारी आसान नहीं है.

संक्रमण की रोकथाम में मात्र 25 फीसद ही साबित हुई असरदार

अमेरिका में संक्रामक बीमारियों के सबसे बड़े डॉक्टर एंथनी फाउची कहते हैं कि हमें Imbocodo परीक्षण के नतीजों से सीखने की जरूरत है. इसके लिए जरूरी है कि वैक्सीन बनाने का प्रयास निरंतर जारी रखा जाए जो एचआईवी के खिलाफ प्रभावी हो. एचआईवी का पता पहली बार 1981 में चला था, जब लॉस एंजिलेस और न्यूयॉर्क के गे पुरुषों में गंभीर रूप से प्रतिरक्षा की कमी उजागर हुई. 1982 में, अमेरिकी सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने 'एड्स' Acquired Immune Deficiency Syndrome की परिभाषा गढ़ी.

एचआईवी वायरस किसी शख्स के इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, जो उसको बीमारियों के खिलाफ लड़ने में अक्षम बनाती है. ये स्थिति आखिरकार एड्स में विकसित हो सकती है जब किसी शख्स के इम्यून सिस्टम को काफी नुकसान पहुंच चुका हो. परीक्षण का विश्लेषण 18-35 वर्षीय महिलाओं को पहली डोज लगाए जाने के दो साल बाद किया गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लेसेबो प्राप्त करनेवाली 63 प्रतिभागी और वैक्सीन लगवानेवाली 51 महिला एचआईवी से संक्रमित हो गईं, इसका मतलब हुआ कि प्रभावशीलता 25.2 फीसद साबित हुई. मॉडर्ना ने भी कोविड-19 वैक्सीन में मशहूर हुई एमआरएनए तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एचआईवी वैक्सीन के लिए परीक्षण शुरू किया है.

बच्चों को स्कूल भेजते वक्त हो सकते हैं ये सवाल, तो कुछ बातों का पैरेंट्स जरूर रखें ख्याल

अपनी सुबह के रूटीन को देना चाहते हैं हेल्दी शुरुआत तो खाली पेट कभी न करें ये काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget