एक्सप्लोरर

क्या आप भी खाते हैं ज्यादा नमक? जानिए कैसे यह आदत बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा

Excess Salt and Heart Risk: अधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर बढ़ाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है. जानिए इस आदत से कैसे बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा.

Excess Salt and Heart Risk: हम भारतीय खाने का स्वाद नमक के बिना अधूरा मानते हैं. चाहे दाल हो या सब्ज़ी, चटनी हो या नमकीन स्नैक्स, हर चीज़ में नमक जरूरी है. लेकिन जो नमक आपके खाने को स्वाद देता है, वही आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी बन सकता है? अगर नमक का सेवन ज्यादा हो जाए, तो यह दिल पर सीधा असर डाल सकता है.

डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि, अधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है, जो कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा कारण बन सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि, कैसे अधिक नमक खाने की ये छोटी-सी आदत बड़े खतरे का कारण बन सकती है. 

ये भी पढ़े- शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लो हो गया प्रोस्टेट कैंसर, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

अधिक नमक से बढ़ता है ब्लड प्रेशर

नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी को रोक कर रखता है. इससे खून का वॉल्यूम बढ़ता है, और ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है. हाई बीपी से दिल को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है और धीरे-धीरे यह हृदय की कार्यक्षमता को कमजोर कर देता है. यही स्थिति आगे जाकर हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर तक पहुंच सकती है.

दिल को बीमार करता है 

ज्यादा नमक के सेवन से धमनियों की दीवारें कठोर होने लगती हैं. जब धमनियों में फ्लेक्सिबिलिटी नहीं रहती, तो खून का प्रवाह बाधित होता है. यह स्थिति एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का संकुचित होना) कहलाती है, जो दिल के दौरे का बड़ा कारण बनती है.

छिपे हुए नमक से सतर्क रहें

बहुत से लोग सोचते हैं कि वे तो खाना कम नमक वाला ही खाते हैं. लेकिन नमक केवल टेबल पर रखे नमकदानी से नहीं आता, यह प्रोसेस्ड फूड, बिस्किट, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, पापड़, अचार और केचअप में छिपा होता है. इन 'छुपे नमक' के स्रोतों से हमारी डेली सोडियम इनटेक बहुत ज़्यादा हो जाती है.

कैसे करें सेवन को कंट्रोल?

  • खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत छोड़ें
  • प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं
  • फलों और उबली सब्ज़ियों का सेवन बढ़ाएं
  • लेबल पढ़कर कम-सोडियम वाले विकल्प चुनें
  • घर में लो-सोडियम नमक या सेंधा नमक का इस्तेमाल करें

स्वाद के लिए थोड़ा नमक जरूरी है, लेकिन लापरवाही से किया गया अत्यधिक सेवन आपके दिल की सेहत के लिए जानलेवा बन सकता है. एक छोटा-सा बदलाव आज आपकी जिंदगी को कल बड़ी बीमारी से बचा सकता है. इसलिए अब से नमक का सेवन समझदारी से करें.

इसे भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 5 चीजें तो समझ जाएं खतरे में आ गई आपकी किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget