एक्सप्लोरर

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लो हो गया प्रोस्टेट कैंसर, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Signs of Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर एक ऐसा रोग है जो शुरुआत में सामान्य लक्षणों के साथ आता है. इसलिए समय रहते इसके संकेत पहचानना जरूरी है.

Signs of Prostate Cancer: एक ऐसा रोग जो चुपचाप आपके शरीर में घर कर जाए और जब तक आप समझें तब तक बहुत देर हो चुकी हो. प्रोस्टेट कैंसर कुछ ऐसा ही है. पुरुषों से जुड़ा यह कैंसर शुरुआत में बहुत सामान्य और नजरअंदाज किए जाने वाले लक्षणों के साथ आता है, लेकिन समय रहते इसे पहचानना बेहद जरूरी है.

डॉ. संतोष कुमार बताते हैं कि, प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम लेकिन गंभीर कैंसर है, जो 50 वर्ष की उम्र के बाद अधिक देखने को मिलता है. हालांकि आजकल यह युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी पहचान जल्दी हो जाए तो इलाज संभव है.

ये भी पढ़े- पनीर खाकर तो नहीं सोते हैं आप? रात को आ सकते हैं डरावने सपने; चौंका देगी स्टडी

पेशाब करने में दिक्कत

प्रोस्टेट कैंसर से ग्रस्त होने पर मूत्र मार्ग पर दबाव बनता है. इससे पेशाब करते समय रुक-रुक कर आना, जलन होना या बहुत बार पेशाब आना जैसी समस्याएं होती हैं.

रात में बार-बार पेशाब आना

अगर आपको रात में 2 बार से ज्यादा पेशाब के लिए उठना पड़ रहा है, और यह आदत लगातार बनी हुई है, तो यह प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.

पेशाब या वीर्य में खून आना

यह लक्षण बेहद गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. पेशाब या स्पर्म में खून दिखना प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है.

पीठ, जांघ या कूल्हे में लगातार दर्द

प्रोस्टेट कैंसर जब बढ़ने लगता है, तो यह आसपास की हड्डियों में फैल सकता है, जिससे पीठ के निचले हिस्से, जांघों और कूल्हे में लगातार दर्द बना रहता है.

वजन घटना और भूख में कमी

अगर बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के अचानक वजन घट रहा है, और साथ ही भूख भी कम हो गई है, तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है,  जिसमें प्रोस्टेट कैंसर भी शामिल है.

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के उपाय

साल में एक बार PSA टेस्ट जरूर करवाएं, खासकर 50 की उम्र के बाद

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखें

अधिक वसा वाला भोजन कम करें और हरी सब्जियां और फल ज्यादा खाएं

नियमित व्यायाम करें और वजन नियंत्रित रखें

प्रोस्टेट कैंसर का इलाज तभी संभव है जब उसकी पहचान समय रहते हो जाए. इसलिए अगर ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी लंबे समय तक दिखाई दे, तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें.

इसे भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 5 चीजें तो समझ जाएं खतरे में आ गई आपकी किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget