एक्सप्लोरर

टमाटर को जल्दी खराब होने से कैसे बचाएं? ये ट्रिक अपनाकर देखिए, लंबे समय तक रहेंगे ताजा

आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि टमाटर को किस तरह से रखा जाए कि वो जल्दी खराब न हों. आइए जानते हैं कि टमाटर को कैसे स्टोर किया जा सकता है?

How To Store Tomatoes: टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर पकवानों में खासतौर से किया जाता है. क्योंकि ये व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं. इनका इस्तेमाल न सिर्फ पकवानों में, बल्कि सलाद, सैंडविच, बर्गर और पिज्जा आदि में भी किया जाता है. टमाटर चूंकी एक खास सब्जी है, इसलिए इसको स्टोर करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. क्योंकि गलत तरीके से रखने पर टमाटर जल्दी खराब हो सकते हैं. आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि टमाटर को किस तरह से रखा जाए कि वो जल्दी खराब न हों. आइए जानते हैं कि टमाटर को कैसे स्टोर किया जा सकता है?

टमाटर को जल्दी खराब होने से कैसे बचाएं? 

1. फ्रीजिंग टमाटर

टमाटर को फ्रीज़ करके लंबे समय तक ताजा बनाए रखा जा सकता है. ये इन्हें ताजा रखने का सबसे आसान तरीका है. आपको टमाटर को पीछे से आधा काटकर ऊपर से हटाना है. फिर 10 मिनट के लिए पानी में उबालना है. टमाटर की स्किन ढीली हो जाने पर इसे छीलकर ठंडा कर लें. फिर इन्हें काट सकते हैं या प्यूरी भी बना सकते हैं. इसके बाद एक एयरटाइट कंटेनर में इन्हें फ्रीजर में स्टोर करके रख दें. जमे हुए टमाटर हफ्तों तक आराम से ताजे रह सकते हैं. आप इनका इस्तेमाल सूप, स्टॉज, सॉस आदि में कर सकते हैं. 

2. छना हुआ टमाटर

जमे हुए टमाटर के लिए जिस प्रक्रिया को अपनाया गया था, ठीक उसी प्रक्रिया को छने हुए टमाटर के लिए भी अपनाना है. टमाटर को काट लें और नरम और गूदेदार होने तक पानी में उबालें. बीज निकालने के लिए प्यूरी को छान लें. फिर टमाटर के रस और गूदे को एक एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रख दें.

3. सूखे टमाटर

धूप में सुखाकर टमाटर को लंबे समय के लिए ताजा बनाए रखा जा सकता है. ये सलाद, पास्ता या फिर पिज्जा में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. आपको टमाटर को अच्छे से धोकर, साफ करके पतले-पतले टुकड़ों में काटना है. फिर इनपर ऊपर से समुद्री नमक छिड़ककर तेज धूप में कम से कम 1 से 2 हफ्ते के लिए सूखने दें. ध्यान रहे कि बारिश और नमी से इनको दूर रखना है. 

4. फर्मेंटेड चेरी टमाटर

फर्मेंटेड चेरी टमाटर स्वाद से भरपूर होते हैं और इन्हें घर पर बनाना भी आसान होता है. आपको सबसे पहले 2 कप पानी में एक बड़ा चम्मच नमक मिलाना है. फिर एक जार में 2 कप चेरी टमाटर डालें और फिर इसके ऊपर नमक वाले पानी का मिक्सचर डालें. स्वाद में इजाफा करने के लिए आप इसमें लहसुन की कलियां और तुलसी के पत्ते भी मिला सकते हैं. इस मिक्सचर को कुछ दिनों तक ऐसे ही छोड़ दें, जब तक कि पानी का रंग नारंगी रंग का न हो जाए.

5. टमाटर का पाउडर

टमाटर का पाउडर तैयार करने के लिए पहले इसे धो लें. फिर डंठल निकालना शुरू करें. इन्हें जितना हो सके पतला-पतला काटें. इसके बाद धूप में सुखाकर या ओवन में मीडियम टेंपरेचर पर तब तक बेक करें, जब तक कि ये कुरकुरे न हो जाएं. सूखे टुकड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सी में बिल्कुल महीन पीस लें. फिर इसे एक कांच के जार में स्टोर करके रख लें. 

ये भी पढ़ें: Sunscreen: धूप हो या बारिश या छाएं हों बादल, हर मौसम में 'सनस्क्रीन' लगाना है जरूरी! मगर क्यों?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget