एक्सप्लोरर

बरसात में नवजात शिशु को हो सकता है 5 तरह का इंफेक्शन...नई मम्मी जान लें बचाव के टिप्स

मानसून अपने साथ सुहावना मौसम लेकर आता है. लेकिन ये अपने साथ संक्रमण भी लाता है. अगर आप के घर में नवजात शिशु हैं या आप पहली बार माता पिता बने हैं तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है.

Tips To Keep Safe Baby During Monsoon: मॉनसून का मौसम आखिर आ ही गया. लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं इस मौसम में संक्रमण का खतरा भी बना रहता है. जो कि आपके सुखद अहसास को बिगाड़ सकता है. हर किसी को अपना खास खयाल रखने की जरूरत होती है सबसे ज्यादा नए माता-पिता को एहतियात करने की जरूरत होती है, क्यों कि छोटे बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है. स्किन सेंसिटिव होती है.ऐसे में इस मौसम में बच्चों को कई तरह की बीमारियों का हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में और इससे बचने के उपाय.

शिशु को हो सकती है ये समस्या

1.फंगल इंफेक्शन के कारण बेबी एक्ने की समस्या हो सकती है. इससे त्वचा लाल हो जाती है. त्वचा पर छोटे लाल दाने हो सकते हैं. दाने कंधे, पीठ, बाहों और ठोडी पर हो सकते हैं. अगर साफ सफाई का ध्यान ना दिया जाए तो यह पूरे शरीर में भी फैल सकता है.

2.बरसात के मौसम में बच्चों की स्कैल्प पर पपड़ी जमने की समस्या भी बहुत ज्यादा होती है. इसे क्रैडल कैप के नाम से जाना जाता है.ये कई बार इतनी मोटी हो जाती है कि आसानी से नहीं निकलती है. अगर इसे जबरदस्ती निकाला जाए तो दर्द और खून निकलने की संभावना रहती है.

3.बरसात के मौसम में मलेरिया सबसे आम बीमारियों में से एक है जो नवजात बच्चों को भी प्रभावित करती है. बारिश होने की वजह से नाली या गड्ढे में पानी का जमाव हो जाता है जो मच्छरों के प्रजनन का कारण बनता है. मलेरिया के कारण बुखार, कंपकपी, दर्द, सर्दी जुखाम की समस्या हो जाती है.

4.नैपी रैशेज की समस्या भी हो सकती है. बरसात के दिन में कपड़े में धूप नहीं लग पाती है. कपड़े में नमी रहती है. अगर आप अपने बच्चे को नम कपड़े पहनाते या फिर गीले हाथों से कपड़े या पैंपर पहनाते हैं तो इससे फुनसी रैशेज की समस्या होती है.

5.नवजात को डेंगू की समस्या भी हो सकती है. अगर आप कूलर चलाते हैं तो इसमें मौजूद पानी में बैक्टीरिया पनपते हैं. इससे डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं.इसके कारण नवजात को बुखार, सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है.

ऐसे करें बचाव

  • अपने बेबी को नमी वाले कमरे में ना रखें. कूलर की हवा के संपर्क में आने से बचाएं. शिशु के सिर और स्किन को ड्राई रखें.
  • नवजात बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए स्तनपान करवाएं. क्योंकि स्तनपान से इम्यूनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है.
  • घर में पूरी साफ सफाई रखें. खिड़की दरवाजे बंद रखें ताकि मच्छर और मक्खी से संक्रमण ना फैले. इसके अलावा बच्चे को कभी भी गिले हाथ से ना पकड़े.
  • बच्चे को मोटे सूती कपड़ों में ढककर रखें और सुनिश्चित करें कि कपड़े धूप में पूरी तरह से सूखे हों या उपयोग से पहले आयरन किए गए हों.
  • अन्य मौसमों की तुलना में डायपर को अधिक बार बदलें. अपने बच्चे को बार-बार डायपर ब्रेक दें और डायपर वाले एरिया को हवा के संपर्क में आने दें.रैशेज दिखे तो तुरंद बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Fungal Infection in Monsoon: बारिश के पानी से फैल रहा फंगल इंफेक्शन, मॉनसून में ऐसे रखें अपने पैरों का ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
Best Time To Drink Tea: सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर
सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर
Late Night Eating Heart Health Side Effects: रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान
रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget