एक्सप्लोरर

तवे पर मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी, बस रोजाना कर लें ये वाली एक्सरसाइज

Weight Loss Exercise : शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना कुछ प्रभावी एक्सरसाइज कर सकते हैं. आइए जानते हैं आसान से एक्सरसाइज

Weight Loss Exercise :  शरीर का बढ़ता वजन आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. मुख्य रूप से खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण वजन बढ़ने की परेशानी काफी लोगों को होने लगती है. लेकिन अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो कुछ एक्सरसाइज आपके लिए प्रभावी हो सकते हैं. इससे सिर्फ रोजाना 30 से 40 मिनट इन एक्सरसाइज को करने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

जॉगिंग या ब्रिस्क वॉक

जॉगिंग या तेज चलना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है. इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है. अगर जॉगिंग मुश्किल लगे तो आप ब्रिस्क वॉक से शुरुआत कर सकते हैं.

जांघ की चर्बी के लिए करें स्क्वैट्स 

स्क्वैट्स करने से न सिर्फ आपकी जांघों और हिप्स की चर्बी घटती है, बल्कि ये आपके कोर और पीठ को भी मजबूत बनाते हैं. इससे शरीर की लोअर बॉडी टोन होती है और फैट तेजी से कम होता है.

पेट की चर्बी कम करे प्लैंक 

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर पर काम करती है, खासकर पेट और कमर की चर्बी के लिए. इसे रोजाना करने से आपकी कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है और पेट अंदर की ओर जाने लगता है.

ये भी पढ़े - क्या वाकई सेहत के लिए खराब होते हैं सीजन के शुरुआती आम? ये रहा जवाब

वेट लॉस के लिए रोजाना करें बर्पी 

शरीर की चर्बी को तेजी से कम करने के लिए आप रोजाना बर्पी एक्सरसाइज कर सकते हैं. यह शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए असरदार है. इसमें स्क्वैट्स, पुश-अप और जंपिंग का कॉम्बिनेशन होता है, जिससे शरीर की लगभग हर मांसपेशी पर असर पड़ता है.

साइकलिंग या स्किपिंग से घटाएं वजन

साइकिल चलाना या रस्सी कूदना दिल को मजबूत बनाता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है. ये दोनों एक्टिविटीज बहुत जल्दी वजन घटाने में मदद करती हैं. अगर आप बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे रोजाना जरूर करें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget