एक्सप्लोरर

शरीर में दिखने लगे हैं ये संकेत, तो समझ जाएं किडनी हो रही हैं खराब

जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं. इन संकेतों को समझकर आप समय पर इलाज करवा सकते हैं और किडनी की बीमारी से बच सकते हैं. आइए जानते हैं यहां..

किडनी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है. ये खून को साफ करती है और शरीर से गंदगी बाहर निकालती है. लेकिन अगर किडनी खराब होने लगे, तो शरीर में कुछ खास संकेत दिखने लगते हैं. अगर इन संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए, तो किडनी की बीमारी से बचा जा सकता है. 

किडनी खराब होने के संकेत

  • सूजन आना: अगर आपके चेहरे, पैरों या हाथों में सूजन आ रही है, तो ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. किडनी सही से काम नहीं कर पाती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे सूजन हो जाती है.
  • पेशाब की समस्या: अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है या फिर बहुत कम पेशाब हो रहा है, तो ये भी किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है. खासकर रात में बार-बार पेशाब आना एक चेतावनी हो सकती है.
  • पेशाब में झाग: अगर पेशाब में झाग दिख रहा है, तो ये किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है. इसका मतलब है कि किडनी खून में से प्रोटीन को ठीक से फिल्टर नहीं कर पा रही है.
  • हमेशा थकान महसूस होना: अगर आपको बिना किसी वजह के हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो ये भी किडनी की खराबी का एक लक्षण हो सकता है. किडनी की बीमारी से शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे थकान होती है.
  • भूख कम लगना: अगर आपको भूख नहीं लगती और खाने का मन नहीं करता, तो ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. किडनी की खराबी से भूख कम हो सकती है.
  • आंखों के नीचे सूजन: अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन हो रही है, तो ये भी किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. इसका मतलब है कि किडनी प्रोटीन को ठीक से नहीं छान पा रही है. 
  • त्वचा में खुजली और रूखापन: किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे त्वचा में खुजली और रूखापन हो सकता है. 

क्या करें क्या न करें 
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें. तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी किडनी की जांच करवाएं. सही समय पर इलाज होने से किडनी की बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है और आप स्वस्थ रह सकते हैं. 

किडनी को कैसे बचाएं?

  • बैलेंस डाइट लें : खाने में नमक और प्रोटीन की मात्रा कम रखें. ताजे फल, सब्जियां खाएं और खूब पानी पिएं.
  • नियमित जांच करवाएं: ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच करवाएं, क्योंकि ये दोनों किडनी पर असर डाल सकते हैं.
  • व्यायाम करें: रोजाना व्यायाम करें, इससे शरीर और किडनी दोनों स्वस्थ रहते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget