एक्सप्लोरर

लगातार बढ़ रहा है एग फ्रीजिंग का ट्रेंड, जानें इसके फायदे और नुकसान

एग फ्रीजिंग को ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जहां एक महिला के एग निकाले जाते हैं,फ्रीज किए जाते हैं और फ्यूचर में प्रेगनेंसी के लिए इस्तेमाल के लिए स्टोर किए जाते हैं.

Egg Freezing: आज का युग विज्ञान का युग है. इस युग में आधुनिक तकनीक की मदद से किसी भी समस्या का निदान करना बेहद आसान हो गया हैं. चाहे वह समस्या बच्चा पैदा करना ही क्यो न हो. बिजी लाइफस्टाइल और कई सोशल प्रोब्लम्स के कारण आज के दौर में कई महिलाएं  हैं जो प्रजनन समस्याओं से जूझ रही हैं जिसके चलते उनके लिए  बढ़ती उम्र में बच्चा पैदा करना आसान नहीं होता है. इस कंडीशन की स्थिति में एग फ्रीजिंग सहित सहायक प्रजनन तकनीक जैसे  प्रजनन दवाएं, हार्मोनल दवाएं, या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) महिलाओं की मदद करती हैं.डॉक्टर्स बताते हैं कि कई महिलाएं अपना बॉयोलॉजिकल साइकल बढ़ाने के लिए 20 से 30 साल के बीच अपने अंडे फ्रीज करवा लेती हैं.

एग फ्रीजिंग क्या है

एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) को ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जहां एक महिला के एग निकाले जाते हैं, फ्रीज किए जाते हैं और फ्यूचर में प्रेगनेंसी के लिए इस्तेमाल के लिए स्टोर किए जाते हैं. यह महिलाओं को प्रेगनेंसी के लिए तैयार होने तक अपनी रिप्रोडक्शन कैपसिटी बनाए रखनेमें मदद करता है. 

एग फ्रीजिंग कैसे होता है

सबसे पहले महिला को एक फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह लेना होता है. इसके बाद, महिला को हार्मोनल इलाज दिया जाता है ताकि एग प्रोडक्शन बढ़ सके. फिर इस एग की जांच की जाती है. 

जब एग तैयार होते हैं, तो उन्हें शरीर से निकाला जाता है. इसके बाद एग को फ्रीज किया जाता है, जिन्हें स्टोर किया जाता है.

यह भी पढ़ें : गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक, एक घूंट भी बना सकता है बीमार

एग फ्रीज करने की सही उम्र क्या है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एग फ्रीज करने की सबसे अच्छी उम्र अक्सर 30 से 34 साल तक होती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि एग की क्वॉलिटी और क्वॉन्टिटी आमतौर पर शुरुआती से लेकर 30 की एज तक अधिक होती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ सकती है. जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है खासकर 35 साल के बाद इनमें गिरावट आने लगती है.

क्या 20 की उम्र में एग फ्रीज करना चाहिए

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एग को जल्दी फ्रीज यानी 20 साल में ही फ्रीज करने से ज्यादा फायदा नहीं मिलता है. इससे फ्रीजिंग का खर्चा ही बढ़ता है. डॉक्टर्स का कहना है कि यह किसी महिला के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है लेकिन इसे कब कराना चाहिए, इसके लिए सही सलाह की जरूरत होती है.

एग फ्रीजिंग कितना सेफ

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर एग को फ्रीज़ करना सेफ होता है. इसके कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स होते हैं जैसे सूजन या हार्मोन थेरेपी के कारण मूड में बदलाव. इसके रिस्क काफी कम हैं. यही कारण है कि एज फ्रीजिंग की काफी डिमांड है.

एज फ्रीजिंग का खर्चा कितना आता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एज फ्रीजिंग का खर्चा सालाना 1.5 लाख से लेकर 2.5 लाख तक हो सकता है. इसकी कॉस्ट अलग-अलग सेंटर के हिसाब से हो सकता है. हालांकि, इसे कितने समय के लिए रखा जाता है, इससे भी अंडा फ्रीजिंग का कवर बढ़ सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें : डोलो या फिर पैरासिटामोल, बुखार आने पर कौन सी दवा होती है ज्यादा कारगर?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget