एक्सप्लोरर

सोना खरीदा तो बहुत होगा पर सोने जैसी ये चीज खाएंगे तो इन 7 रोगों में चमत्कारिक फायदे होंगे

Swarna Bhasma Benefits: बड़े काम की चीज है स्वर्ण भस्म. थोड़ी महंगी आती है लेकिन फायदे बहुत ज्यादा हैं. अगर आप इसका सेवन करते हैं तो कई रोगों से बच सकते हैं.

सोना खरीदना हर किसी को पसंद होता है. बहुत से लोग खराब समय के लिए सोना खरीदकर रखते हैं. लेकिन आज हम सोने जैसी दिखने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप खाएंगे तो सेहत खराब नहीं होगी. सोने जैसी ये चीज 10 से ज्यादा रोगों में चमत्कारिक फायदे देती है. हालांकि, इसे खाने से पहले ये जरूर समझ लें कि इसे कितना खाना है, कब खाना है और ये नकली न हो. इसका नाम है 'स्वर्ण भस्म'.

क्या है स्वर्ण भस्म? (What is Swarna Bhasma)
आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म के तमाम फायदे बताए गए हैं. स्वर्ण भस्म का मुख्य काम खून को शुद्ध करना होता है. अगर शरीर का खून शुद्ध रहे तो आधे से ज्यााद बीमारियां वैसे भी नहीं होतीं. 

ऐसे होती है तैयार
इसे शुद्ध सोने से तैयार किया जाता है. शुद्ध स्‍वर्ण पत्र को नींबू के रस में डुबाकर रखा जाता है. नींबू का रस मिलाने से पहले स्‍वर्ण पत्र में रससिंधुरा (Mercurial compound) का पेस्‍ट लगाया जाता है. इस मिश्रण को हवा बंद डिब्बे में रखते हैं. इसके बाद इसकी प्रोसेसिंग शुरू होती है.

स्वर्ण भस्म के फायदे (Benefits of Swarna Bhasma)

1- दिल की बीमारियों से बचाती है- - स्वर्ण भस्म दिल की बीमारियों से दूर रखती है. सोने में क्रोनिक डिसऑर्डर यानी पुरानी गंभीर बीमारियों को ठीक करने का गुण होता है और दिल की कुछ बीमारियां क्रोनिक डिसऑर्डर के दायरे में आती हैं. इसलिए दिल को जवान रखना है तो आप स्वर्ण भस्म खा सकते हैं. 

2- कैंसर से बचने में मददगार- कैंसर से बचने में भी स्वर्ण भस्म मददगार होती है. कई रिसर्च में ये सामने आया है कि स्वर्ण भस्म में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं.

3- टेंशन से बचने के लिए- इस समय सबसे ज्यादा लोग तनाव यानी टेंशन से जूझ रहे हैं. खास बात ये है कि लोगों को इस बीमारी का पता भी नहीं चल पता. ऐसे में अगर स्वर्ण भस्म का उपयोग करते हैं तो आपको टेंशन से राहत मिलेगी. क्योंकि स्वर्ण भस्म में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. स्वर्ण भस्म खाने से मस्तिष्क में कैटेकोलामाइन (catecholamines) हार्मोन निकलता है, जो तनाव से बचाने में मददगार है.

4- गर्भावस्था में फायदेमंद- एक बीमारी है एनीमिया, जो गर्भावस्था में काफी परेशान करती है. एनीमिया होने पर शरीर के सभी हिस्सों तक खून के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है. एक शोध में पाया गया है कि एनीमिया की स्थिति में स्वर्ण भस्म आराम पहुंचा सकती है.

5- बेहतर याददाश्त के लिए- याददाश्त का पूरा लेखा-जोखा आपके दिमाग से जुड़ा है. अगर दिमाग तेज हो तो आप क्या कुछ नहीं कर सकते. स्वर्ण भस्म के आयुर्वेदिक गुण मस्तिष्क संबंधी कई समस्याओं को कम करते, दिमाग तेज करते हैं. 

6- स्किन केयर के लिए- आप आप स्किन से जुड़ी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो स्वर्ण भस्म आपको फायदा पहुंचा सकती है. पेम्फिगस (Pemphigus) त्वचा रोग की स्थिति में स्वर्ण भस्म का उपयोग सूजन को कम कर सकता है. यही नहीं अगर केसर के साथ स्वर्ण भस्म का उपयोग करते हैं तो और भी ज्यादा फायदे होते हैं.

7- यौन रोगों के लिए- यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी स्वर्ण भस्म का प्रयोग किया जाता है. कम शुक्राणुओं की समस्या को भी स्वर्ण भस्म का उपयोग फायदेमंद होता है.

स्वर्ण भस्म कैसे खाएं (How to Use Swarna Bhasma in Hindi) 
- दूध के साथ खा सकते हैं
- शहद के साथ खा सकते हैं
- घी के साथ खा सकते हैं
- च्यवनप्राश के साथ भी इसे खाया जा सकता है

कब खाएं?
- स्वर्ण भस्म को सुबह नाश्ते के समय या रात में सोने से पहले खाना फायदेमंद होता है.

कीमत कितनी?
- हर ब्रांड की कीमत अलग-अलग है. 1 ग्राम स्वर्ण भस्म आपको 5 हजार से लेकर 12 हजार रुपए तक में मिल जाएगी. लेकिन सही ब्रांड से ही खरीदें या फिर डॉक्टर की सलाह के मुताबिक.

जरूरी सलाह
- स्वर्ण भस्म खाने की मात्रा तय है. इसे विभिन्न रोगों के अनुसार खाया जाता है. कभी-कभी ये नुकसान भी कर सकती है. इसलिए डॉक्टर से सलाह लें और तभी इसका इस्तेमाल करें. पतंजलि या दूसरे वैद्यों से भी बात करके आप इसका सेवन शुरू कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद है या भैंस का? समझ लें फायदा आपका ही है!

ये भी पढ़ें: Green Tea: गुणों से भरपूर है ग्रीन टी, लेकिन गलत समय पर पीने से हो सकता है नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget