एक्सप्लोरर

क्या है Strep A infection, ट्रेडमिल पर दौड़ते समय बच्चे को चोट लगी और जान भी चली गई

आमतौर पर स्ट्रेप ए इन्फेक्शन जानलेवा नहीं होता है. लेकिन अमेरिका में ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए बच्चे को चोट लगी. उसे इन्फेक्शन हुआ. इसी के चलते बच्चे की जान भी चली गई.

Strep A Infection Symptoms: कौन सी बीमारी कब गंभीर हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. मामूली सा इंन्फेक्शन जानलेवा हो जाती हैं. वहीं, कैंसर जैसी बीमारी समय पर इलाज मिलने पर ठीक होती है. डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी बीमारी से बचाव के लिए अहतियात और उसके लक्षणों की जानकारी होना जरूरी है. अमेरिका में एक ऐसा ही गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक बच्चे को ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए मामूली चोट लगी. इफेक्शन गंभीर हुआ और बच्चे की मौत तक हो गई. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ये बीमारी क्या है, कैसे इससे बचा जा सकता है?


अमेरिका में 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित विंटर पार्क निवासी जेसी ब्राउन ऐसे ही पैर में चोट लगने के कारण गंभीर इन्फेक्शन की चपेट में आ गए. जेसी ब्राउन की उम्र महज 11 वर्ष थी. बाद में संक्रमण इतना गंभीर हुआ कि जेसी ब्राउन की जान चली गई. परिवार के सदस्यों ने बताया कि पैर में हुए संक्रमण की वजह से जेसी की मौत हुई. 


ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए हुआ स्ट्रेप ए इन्फेक्शन 

परिवार के सदस्योें ने बताया कि जेसी ने हाल ही में एक ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अपना पैर घायल कर लिया था. उसके पूरे पैर पर धब्बेदार, बैंगनी, लाल चोट के निशान दिख रहे थे. सूजन अधिक आने लगी. इन्फेक्शन तेजी से फैला तो तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. हालत बिगड़ने पर आईसीयू में रखना पड़ा. डॉक्टरों ने बताया कि जेसी ब्राउन को ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण स्ट्रेप ए इन्फेक्शन हो गया था. 

क्यों नहीं बच सकी जान?

स्ट्रेप ए इन्फेक्शन जानलेवा हो सकता है. लेकिन समय पर इलाज मिलने पर पेशेंट की जान बचने की संभावना भी होती है. फिर जेसी ब्राउन की जांच क्यों नहीं बच सकी? यूएस सीडीसी के अनुसार, नेक्रोटाइज़िंग फासिसाइटिस एक दुर्लभ जीवाणु संक्रमण है जो शरीर में तेज़ी से फैलता है और मृत्यु का कारण बन सकता है. इससे बचाव के लिए तुरंत इलाज जरूरी होती है. जेसी ब्राउन को हल्की सूजन, बुखार की शिकायत देखने को मिली. परिवार के सदस्यों ने इसे हल्के में लिया. इन्फेक्शन अधिक होने पर हालत बिगड़ी, तबतक हालात काबू से बाहर हो चुके थे. 

क्या है स्ट्रेप ए इन्फेक्शन और बचाव 

स्ट्रेप ए यानी स्ट्रेप्टोकॉकस ए बैक्टीरिया के अटैक के कारण होता है. आमतौर पर सर्दियों में बच्चों के गले और त्वचा को प्रभावित करता है. आमतौर पर स्ट्रेप ए के अधिकांश मामले खुद से ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ में यह परेशानी का सबब बन जाते हैं. इसके लक्षणों की बात करें तो बच्चों की स्किन में दाने, गले में खराश और तेज बुखार होने लगता है. गाल पफूलना, मांसपेशियों में दर्द, थकान, कान में सक्रमण, त्वचा में घाव दिख सकते हैं. लक्षण एक सप्ताह तक रह सकते हैं. कुछ मामलों में यह लक्षण नजर नहीं आते हैं. परेशानी होने पर तुंरत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या चीनी से बेहतर है गुड़? पहले पता कीजिए दोनों का शरीर पर क्या असर होता है, फिर कीजिए फैसला

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget