एक्सप्लोरर

क्या चीनी से बेहतर है गुड़? पहले पता कीजिए दोनों का शरीर पर क्या असर होता है, फिर कीजिए फैसला

चीनी और गुड़ दोनों में ही कुछ कमियां और खूबियां हैं. एक न्यूट्रिशनिस्ट ने गुड़ और चीनी की तुलना करते हुए कुछ फैक्ट्स शेयर किए हैं. आइए उनपर एक नजर डालते हैं...

Sugar or Jaggery: अक्सर यह कहा जाता है कि चीनी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है और इसको खाने से शरीर को कई नुकसान झेलने पड़ते हैं. ये सुनने के बाद चीनी के नुकसान से प्रभावित कुछ लोग फिर दूसरे ऑप्शन की तरफ बढ़ते हैं और चीनी को टक्कर देने वाले दूसरे सबसे सही ऑप्शन यानी 'गुड़' को चुनते हैं. कई लोग चीनी छोड़ने के लिए गुड़ का सेवन करना शुरु कर देते हैं. यहां तक कि चाय में भी चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या सच में गुड़, चीनी को टक्कर दे सकता है?

दरअसल चीनी और गुड़ दोनों में ही कुछ कमियां और खूबियां हैं. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने गुड़ और चीनी की तुलना करते हुए कुछ फैक्ट्स शेयर किए हैं. आइए उनपर एक नजर डालते हैं...

1. गुड़ चीनी का रिप्लेसमेंट नहीं है.

2. गुड़ और चीनी का इस्तेमाल मौसम और फूड के कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है.

3. गर्मियों में चीनी और सर्दियों में गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाती है.

4. तिल चिक्की, गोंद के लड्डू, पोली और बाजरे की रोटी जैसे फूड आइटम्स के लिए गुड़ का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

5. चाय या कॉफी, शरबत, श्रीखंड और करंजी आदि के लिए चीनी का इस्तेमाल करना बेहतर है. 

6. घर पर समय के मुताबिक चीनी और गुड़ दोनों का इस्तेमाल करें.

गुड़ के फायदे चीनी से ज्यादा

गुड़ और चीनी दोनों का सोर्स ही गन्ने का रस है. बस फर्क सिर्फ इतना है कि इन दोनों की प्रोसेसिंग अलग है. हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि गुड़ के फायदे चीनी से ज्यादा हैं. गुड़ पूरी तरह से एक नेचुरल फूड आइटम है. जबकि चीनी में ब्लीचिंग प्रोसेस की वजह से केमिकल आ जाते हैं. रिफाइंड चीनी को बनाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन गुड़ को चीनी की तरह नहीं बनाया जाता. खून की कमी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम,  जिंक और सेलेनियम की मात्रा ज्यादा होती है. 

चीनी में होती है खोखली कैलोरी

गुड़ का स्लो अब्जॉर्प्शन ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस करता है. जबकि चीनी तेजी से अब्जॉर्ब हो जाती है और ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देती है. चीनी सिर्फ खोखली कैलोरी है. जबकि गुड़ में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व होते हैं, जो हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए बेहतर माने जाते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, गुड़ में एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं. ये अस्थमा के साथ-साथ सर्दी, खांसी और छाती में जमाव जैसे सांस संबंधी समस्याओं के इलाज में मदद करते हैं.

किसे चुनना ज्यादा बेहतर?

खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा खाने से शरीर से एक्सट्रा टॉक्सिन्स को बाहर निकलने और भोजन को पचाने में मदद मिलती है. चीनी और गुड़ दोनों ही शरीर में कैलोरी को बढ़ा सकते हैं, लेकिन अगर आपको दोनों में से किसी एक का चयन करना है तो गुड़ का चयन करें. क्योंकि इसके फायदे ज्यादा है. जबकि रिफाइंड चीनी के लाभ बहुत कम है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फैशन के चक्कर में जो टाइट कपड़े पहन रहे हैं, वो शरीर को ऐसे पहुंचा रहे हैं नुकसान! ऐसे डालते हैं असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget