एक्सप्लोरर

डायबिटीज में पेशाब से बदबू क्यों आती है? जानें और किन बीमारियों का है संकेत

पेशाब से बदबू आना सिर्फ डायबिटीज का ही नहीं, बल्कि अन्य हेल्थ समस्याओं का भी संकेत होता है. आइए जानते हैं किन-किन बीमारियों में पेशाब से अजीब सी बदबू आती है.

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा करती है. इन समस्याओं में से एक है पेशाब से आने वाली अजीब बदबू.अगर आपके पेशाब से भी बदबू आती है और आपको डायबिटीज है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.  आइए, जानते हैं इसके बारे में और किन- किन बीमारियों में पेशाब से अजीब सी बदबू आती है. 

डायबिटीज में पेशाब से बदबू क्यों आती है?
डायबिटीज में शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है. जब शरीर में इंसुलिन की कमी होती है या इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है. इस अतिरिक्त शुगर को शरीर पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के पेशाब से कभी-कभी अजीब बदबू आती है. इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) का खतरा भी ज्यादा होता है, जो पेशाब से बदबू आने का एक और कारण होती है. 

किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

  • यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई): यूटीआई होने पर पेशाब से तेज बदबू आ सकती है. इसके साथ ही पेशाब करते समय जलन और बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है.
  • कीटोएसिडोसिस: यह एक गंभीर स्थिति होती है, जो तब होती है जब शरीर में बहुत ज्यादा कीटोन बन जाते हैं. यह समस्या अनियंत्रित डायबिटीज के कारण होती है और इससे भी पेशाब से बदबू आ सकती है.
  • डिहाइड्रेशन: शरीर में पानी की कमी होने पर पेशाब का रंग गहरा हो सकता है और उससे बदबू भी आ सकती है. डायबिटीज के मरीजों को डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक होता है.
  • लिवर और किडनी की समस्याएं: लिवर या किडनी की समस्याओं के कारण भी पेशाब से अजीब बदबू आ सकती है.

जानें क्या करें उपाय

  • हाइड्रेटेड रहें: दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि पेशाब साफ और बदबू रहित रहे.
  • बैलेंस डाइट लें: शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नियंत्रित रखें। फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं.
  • रोजाना जांच करवाएं: ब्लड शुगर के स्तर की नियमित जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें.
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें: पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें और किसी भी संक्रमण के लक्षणों को नज़रअंदाज न करें.
  • अगर आपके पेशाब से लगातार बदबू आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • सही समय पर इलाज से आप गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं और अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget