एक्सप्लोरर

Sore throat: इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत, दूर रहेगी गले की खिचखिच और कोल्ड की समस्या

Changing Weather Health Tips: बदलते मौसम में गले के दर्द की समस्या, गले में खिचखिच, छींके आना, वायरल होना जैसी समस्याएं बहुत कॉमन हैं. आप यहां बताई गई टिप्स अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं...

DIY Tips For Sore Throat: गले में दर्द और खराश की समस्या से इस समय बड़ी संख्या में लोग जूझ रहे हैं. गुलाबी सर्दी अल-सुबह और शाम के समय अपना असर दिखा रही है. अब समय आ गया है कि आप फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और खासतौर पर अपने स्वेट शर्ट्स बाहर निकाल लें. ताकि सुबह और शाम के समय इनका उपयोग किया जा सके. गुलाबी सर्दी का सबसे पहला असर छींक आने के रूप में दिखता है, इसके साथ ही नाक से हल्का-हल्का पानी आने लगता है और फिर गले में खराश या हल्की-सी खांसी की समस्या होने लगती है.

बदलते मौसम के दौरान होने वाली इन समस्याओं को हल्का-फुल्का समझकर अनदेखा ना करें. बल्कि इन्हें बढ़ने से रोक दें. क्योंकि गले की यही खराश और हल्की छींके कोल्ड और कफ की वजह बन सकती हैं, जिनके कारण फीवर की समस्या हो जाती है. वैसे भी बदले हुए इस मौसम में वायरल फीवर बहुत अधिक फैल रहा है. इसलिए भी आपको अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है.

गले में खराश होने पर क्या करें?

गले में खराश होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों के साथ खुद को मौसमी समस्याओं से सुरक्षित रख सकते हैं...

नमक के पानी से गरारे करें

  • आप एक गिलास पानी को गर्म करें और इसमें आधा चम्मच नमक मिला लें. अब इस पानी से गरारे करें. यह आप दिन की शुरुआत में सुबह उठकर करें और रात को सोने से पहले भी. इससे गला साफ रहेगा और म्यूकस गले में समस्या नहीं कर पाएगा. क्योंकि यह पानी गला खराब करने वाले बैक्टीरिया को मार देता है.

अदरक की ब्लैक टी

  • आप सुबह के समय गरारे करने के बाद ब्लैक-टी का सेवन कर सकते हैं. इस टी को तैयार करने के लिए आप अदरक का उपयोग जरूर करें. 
    यदि आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो आप सुबह खाली पेट पानी पीने की प्रक्रिया को बिल्कुल भी अनदेखा ना करें. इससे एसिडिटी की समस्या नहीं होगी.

शहद का सेवन करें

  • नाश्ता और खाना खाने के बाद गले में तुरंत राहत पाने के लिए आप एक चम्मच शहद लेकर इसे चाटकर खाएं. शहद ऐंटि-बैक्टीरियल और सूदिंग इफेक्ट्स से भरपूर होता है. इसलिए गले की दिक्कत में तुरंत राहत देता है. 
  • कुछ लोग आपको गर्म पानी में शहद घोलकर पीने की सलाह भी देते होंगे, लेकिन ऐसा ना करें. गर्म पानी में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए. आप हल्के गुनगुने पानी में शहद का उपयोग कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इतनी सारी परेशानियों की वजह है पूरी नींद न लेना, बेहतर है चैन से सोएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget