एक्सप्लोरर

Skipping Benefits: क्या हैं स्किपिंग के फायदे, क्यों हर दिन कूदनी चाहिए रस्सी?

Health Benefits Of Skipping: सबसे सस्ती और कम जगह में की जा सकने वाली एक्सरसाइज है स्किपिंग, जिसे हिंदी में रस्सी-कूद कहते हैं. इसके करने के लाभ और सही विधि के बारे में यहां जानें.

Best Time For Skipping: फिटनेस के लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से काम करता है. वॉक (Walk) से लेकर योग (Yoga) और जिम (Gym) जाने तक कई तरह की ऐक्टिविटी के लिए समय निकालना जरूरी है, ताकि आप अपने शरीर पर जमा होते एक्ट्रा फैट (Fat) को हटा सकें. अगर घर के आस-पास पार्क और जिम की सुविधा नहीं है तो आप रस्सी कूद के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं. यह फिटनेस (Fitness) का एकदम सस्ता और आसान तरीका है. रस्सी कूद में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यहां जानें...

फुल बॉडी एक्सरसाइज
स्किपिंग या रस्सी कूद एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जिसमें आपके शरीर का हर अंग ऐक्टिव रहता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए यह एक्सरसाइज इसलिए अधिक लाभकारी रहती है क्योंकि महिलाओं का आमतौर पर बाजुओं, कमर और चेस्ट पर भी फैट अधिक बढ़ता है. इस एक्सरसाइज में ये सभी अंग ऐक्टिव रहते हैं और इससे फैट बर्निंग तेजी से होती है.

हार्ट की सेहत के लिए जरूरी 

हृदय संबंधी रोगों से बचाव में रस्सीकूद एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है. यह हृदय गति को सामान्य करने, नर्व्स प्रेशर को बैलंस करने और ब्लड फ्लो को सही बनाए रखने के लिए शरीर को तैयार करती है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन कार्डियोवस्कुलर हेल्थ में हर दिन 10 मिनट स्किपिंग का वही प्रभाव होता है, जो हर दिन 30 मिनट जॉगिंग का होता है, यह बात हार्ट संबंधी कुछ रिसर्च में सामने आई है.

जबरदस्त कैलोरी बर्न करे

रस्सी कूद के दौरान एक बार में जितनी कैलरी बर्न होती हैं, इतनी कैलरी शायद ही किसी अन्य फिजिकल ऐक्टिविटी में एक बार में और इतने कम समय में बर्न होती हो. स्किपिंग पर एक रिसर्च में सामने आया है कि रस्सी कूद के दौरान एक मिनट के अंदर 25 से 30 कैलरी तक बर्न हो सकती है. यह बात महिला और पुरुष दोनों पर लागू होती है. 

रस्सी कूदने का सही समय 

  • यूं तो आप रस्सी दिन के किसी भी समय में कूद सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के कम से कम डेढ़ से दो घंटे बाद ही स्किपिंग करें. साथ ही रस्सी कूद से कम से कम 30 मिनट पहले आपने कुछ हेवी ना खाया हो.
  • अंकुरित (Sprouts), सूखे मेवे (Dry Fruits) या कोई फल जैसे पदार्थ खाने के 30 से 40 मिनट बाद आप स्किपिंग कर सकते हैं. पेय पदार्थ जैसे कि एक 1 गिलास दूध, शर्बत या लस्सी इत्यादि पीने के 20 से 25 मिनट बाद आप आराम से रस्सी कूद शुरू कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: तुरंत मानसिक थकान मिटाती है ये देसी ड्रिंक्स, पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी

यह भी पढ़ें: खाने के साथ नहीं खानी चाहिए कच्ची सलाद, देश में अंग्रेजों के साथ आया ये ट्रेंड

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget