एक्सप्लोरर

Salad With Food: खाने के साथ नहीं खानी चाहिए कच्ची सलाद, देश में अंग्रेजों के साथ आया ये ट्रेंड

Ayurvedic Health Tips: भोजन के साथ सलाद खाना हमारे देश में हेल्दी समझा जाने लगा है. हालांकि यह एक बड़ी भूल है, जिसे हम सभी सही जानकारी के अभाव में कर रहे हैं. यहां जानें, भोजन के साथ सलाद क्यों न खाएं.

Ayurvedic Food Tips: सलाद के बारे में यह बात जानकर बहुत सारे लोगों को हैरानी हो सकती है. कई लोगों के लिए तो इस सच पर विश्वास करना भी संभव नहीं हो पाएगा. लेकिन यह सच है कि आयुर्वेद (Ayurveda) में पके हुए (Cooked) और कच्चे भोजन (Raw Food) को एक साथ सेवन करने की मनाही है. आप लोग जिस सलाद (Salad) को भोजन के साथ सेहतमंद (Healthy) समझकर खाते हैं, वो आपको तभी लाभ पहुंचाती है, जब आप उसे भोजन से अलग खाएं. यहां इस बारे में विस्तार से जानें...

भोजन के साथ क्या खा सकते हैं?

  • भोजन के साथ यदि आपको सलाद खानी ही है तो आप सिर्फ प्याज का उपयोग कर सकते हैं वो भी नींबू और काला नमक के साथ. 
  • भोजन के साथ स्वाद के लिए आप अचार का उपयोग कर सकते हैं और पापड़ खा सकते हैं. 

भोजन के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

  • पेट को साफ और पाचन को सही रखने के लिए आपको भोजन के साथ खीरे-ककड़ी या अन्य फल सब्जियों की सलाद नहीं खानी चाहिए.
  • भोजन के साथ दही नहीं खानी चाहिए. हां, आप जीरा और हींग का तड़का लगी छाछ का उपयोग कर सकते हैं.
  • भोजन के साथ लस्सी नहीं लेनी चाहिए.

सलाद कब खानी चाहिए?

  • सलाद, दही, लस्सी और प्लेन छाछ जैसे भोज्य पदार्थों का सेवन आप दो मील के बीच में कर सकते हैं. जैसे, सुबह नाश्ता करने के बाद लंच से पहले के ब्रेक में. यानी करीब 11-12 बजे. या फिर लंच और डिनर के बीच के ब्रेक में. शाम को स्नैक्स टाइम में.

कैसे शुरू हुआ भोजन के साथ सलाद का ट्रेंड?

  • आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर रेखा के अनुसार, आयुर्वेद में कच्चा और पका हुआ भोजन एक साथ लेने की अनुमति नहीं है. क्योंकि इस प्रकार किया गया भोजन अपच, गैस, खट्टी डकार इत्यादि का कारण बन जाता है. साथ ही शरीर को भोजन के सभी गुणों की प्राप्ति नहीं हो पाती है. हमारे देश में पके हुए भोजन के साथ सलाद खाने का चलन अंग्रेजों के आने के बाद से शुरू हुआ. 
  • वैद्य डॉक्टर सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि ब्रिटिशर्स (Britishers) के यहां भोजन को इस तरह पकाने की प्रथा नहीं है, जैसा कि हमारे यहां तैयार किया जाता है. ऐसे में उनके देश की जलवायु और प्रकृति के अनुसार, कच्चा-पक्का भोजन एक साथ खाने की संस्कृति हो सकती है. किन्तु हमारे देश की जलवायु (climate) और जीवनशैली (Lifestyle) दोनों ही कच्चा (Raw) और पक्का भोजन (Cooked Food) एक साथ खाने की अनुमति नहीं देते हैं. आयुर्वेद (Auirveda) में भी इसे वर्जित (Not Allowed) माना गया है. स्वस्थ जीवन (Healthy Life) के लिए हम सभी को आयुर्वेद के नियमों (Ayurvedic Rules Of Food) का पालन करना होगा.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

यह भी पढ़ें: इन 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर की जरूरत से कम खा रहे हैं आप

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget