एक्सप्लोरर

ज्यादा देर बैठे रहने से हो जाती हैं कई बीमारियां, जानें अगर बीच-बीच में मूवमेंट नहीं किया तो क्या होगा?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए बॉडी मूवमेंट बहुत जरूरी है. एक जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से आपकी न तो सेहत बनेगी और ना ही आप बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख पाएंगे.

क्या आप भी लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं? अगर हां तो आज से ही आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आप कई खतरनाक बीमारियों को अपने शरीर के अंदर पनपने का मौका दे रहे हैं. दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने से या लेटने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा पैदा हो सकता है जैसे- डायबिटीज, हार्ट अटैक, मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेना बीमारी भी गले पड़ सकती है.  

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए बॉडी मूवमेंट बहुत जरूरी है. एक जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से आपकी न तो सेहत बनेगी और ना ही आप बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख पाएंगे. सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी के जरिए आप अपने पूरे शरीर को स्वस्थ और निरोगी रख पाएंगे. आइए जानते हैं जब हम लंबे समय तक एक ही पोजिशन और जगह पर लगातार बैठे रहते हैं तो सेहत पर कैसे प्रभाव पड़ते हैं.

पूरे दिन बैठने के नुकसान

1. लंबे समय तक बैठे रहने से ब्लड का फ्लो स्लो हो जाता है. इससे ब्लड वैसल्स में फैटी एसिड का निर्माण होने लगता है.
2. डायबिटीज और मोटापा होने का खतरा रहता है.
3. हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ये कमजोर हो सकती हैं.
4. मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं.
5. मस्तिष्क के कार्य को प्रभावित करता है.

क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स?

1. वजन का बढ़ना: फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज करने से आपका शरीर फैट और शुगर को अच्छे से डाइजेस्ट कर पाता है. इससे आप फिट और हेल्दी रहते हैं. अगर आप लंबे समय तक बैठे रहेंगे तो न सिर्फ आपका डाइजेशन स्लो हो जाएगा, बल्कि आपका वजन भी तेजी से बढ़ने लगेगा.

2. चिंता और डिप्रेशन: ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से आपको तनाव और डिप्रेशन हो सकता है. कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों ने मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना किया था. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैठने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और मसल एट्रोफी की समस्या भी हो सकती है. इसलिए लगातार बैठने के बजाय कुछ-कुछ देर में चहलकदमी या कोई और फिजिकल एक्टिविटी करते रहें

3. कैंसर: कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि ज्यादा देर तक बैठे रहने से गर्भाशय, फेफड़े और पेट के कैंसर सहित कई तरह के कैंसर का खतरा भी पैदा हो सकता है.

4. दिल की बीमारी: लंबे समय तक बैठे रहने को दिल से जुड़ी बीमारी भी शरीर में लग सकती है. डॉक्टर कहते हैं कि जो लोग बहुत ज्यादा टेलीविजन या मोबाइल पर लगे रहते हैं और घूमने-फिरने जैसी एक्टिविटी नहीं करते, उनमें दिल की बीमारी से मरने का खतरा 64 प्रतिशत ज्यादा होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Lasoda Benefits: क्या आपने कभी खाया है 'लसोड़ा'? अगर नहीं तो आज से ही कर दें शुरू, पड़ोसी भी पूछेंगे आपकी सेहत का राज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget