एक्सप्लोरर

घर में ही कर लें यह छोटा-सा टेस्ट, ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी का लग जाएगा पता

आजकल लोगों को भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ध्यान रखने के लिए समय नहीं बचता है. चलिए आपको कुछ आसान होम टेस्ट बताते हैं जिनको आप आराम से घर पर ही टेस्ट कर सकते हैं.

अगर आप सोचते हैं कि ब्रेन की सेहत जांचने के लिए हमेशा बड़े और महंगे टेस्ट ही जरूरी होते हैं, तो यह सच नहीं है. कुछ आसान घरेलू टेस्ट भी आपके ब्रेन हेल्थ के बारे में शुरुआती संकेत दे सकते हैं. इनमें से एक है RAM टेस्ट यानी Rapid Alternate Movement टेस्ट.

RAM टेस्ट क्या है?

RAM टेस्ट एक सिंपल न्यूरोलॉजिकल टेस्ट है, जो आपके दिमाग और मांसपेशियों के बीच कोऑर्डिनेशन को चेक करता है. खासतौर पर यह टेस्ट सेरेबेलम की सेहत को जांचने में मदद करता है, जो बैलेंस, मांसपेशियों के तालमेल और मूवमेंट को कंट्रोल करता है. इस टेस्ट में आपको तेजी से हाथ पलटने या उंगलियों से खास पैटर्न में टैपिंग करने की जरूरत होती है. अगर इस टेस्ट के दौरान आपकी गति धीमी हो जाए या मूवमेंट स्मूथ न हो, तो यह ब्रेन या नर्वस सिस्टम में दिक्कत का संकेत हो सकता है. यह समस्या ब्रेन इंजरी, स्ट्रोक या ट्यूमर जैसी बीमारियों में दिख सकती है.

RAM टेस्ट कैसे किया जाता है?

  • कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं और दोनों पैर जमीन पर रखें.
  • अपने हाथों को जांघों पर रख लें, हथेलियां नीचे की तरफ हों.
  • हथेलियों को ऊपर की तरफ पलटें और फिर तुरंत वापस नीचे करें. यह मूवमेंट लगातार 10 सेकंड तक जितनी जल्दी और स्मूथ हो सके करें.

उंगलियों वाला वर्जन करने के लिए, अपने अंगूठे को पहले index finger से, फिर middle finger, फिर ring finger और आखिर में little finger से टच करें. इसके बाद उल्टे order में दोहराएं. यह sequence लगातार 10 सेकंड तक जितना fast और smooth हो सके करें.

RAM टेस्ट क्या बताता है?

यह टेस्ट आपके ब्रेन के मोटर कोऑर्डिनेशन को चेक करता है. अगर टेस्ट करते समय आपके मूवमेंट स्लो, अनस्टेबल या अनकॉर्डिनेटेड हों, तो यह सेरेबेलम या उससे जुड़े नर्व पाथवे में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. स्ट्रोक, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, ब्रेन इंजरी और ट्यूमर जैसी बीमारियों में यह समस्या देखी जा सकती है.

कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर टेस्ट के दौरान आपको दिक्कत हो और साथ में चक्कर आना, बैलेंस बिगड़ना या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

RAM टेस्ट की लिमिटेशन

यह टेस्ट सिर्फ शुरुआती संकेत देता है. यह कोई बीमारी डायरेक्ट डायग्नोज नहीं कर सकता. स्ट्रेस, थकान या पोषण की कमी भी टेस्ट रिजल्ट को प्रभावित कर सकते हैं. सही कारण जानने के लिए पूरा न्यूरोलॉजिकल चेकअप जरूरी है. RAM टेस्ट एक आसान तरीका है जिससे आप घर बैठे अपने ब्रेन कोऑर्डिनेशन का अंदाजा लगा सकते हैं. लेकिन अगर इसमें कोई गड़बड़ी दिखे तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें: कुत्ते क्यों हो जाते हैं खूंखार, आप भी हैं एनिमल लवर तो जान लीजिए जरूरी बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget