एक्सप्लोरर

Side-Effects Of Garlic: प्रेगनेन्सी के दौरान लहसुन खाना क्या सुरक्षित है? जानिए

Side-Effects Of Garlic: लहसुन के कई स्वास्थ्य फायदे पुराने जमाने से लोगों को मिलते आ आ रहे हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए उसका कब इस्तेमाल नहीं करना है, विशेषकर प्रेगेनन्सी के दौरान.

भोजन के स्वाद को बेहतर बनाने के अलावा लहसुन का परंपरागत इस्तेमाल वर्षों से कई स्वास्थ्य फायदों के लिए किया जाता रहा है. उसका महत्व भारतीय, यूनानी, रोमन, चीनी और जापानी संस्कृति में आज भी बरकरार है. लहसुन में मजबूत गंध होने का कारण एलीसिन नामक एक केमिकल है. सर्दी के मौसम में या फ्लू होने पर लहसुन को औषधीय गुणों के तौर पर जाना जाता है. डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में भी लहसुन खाने की सिफारिश की जाती है. लेकिन ये समझना जरूरी है कि उसका इस्तेमाल कब नहीं करना है.

हर शरीर का महत्व अलग-अलग है और कुछ लोगों को लहसुन के इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है. लहसुन खाने के कारण एलर्जी स्किन संक्रमण से लेकर छाती और आंत में गंभीर जलन तक हो सकती है. कई रिपोर्ट से पता चलता है कि लहसुन इस्तेमाल करने के बाद लोगों ने मुंह या पेट में जलन या मतली, उल्टी और डायरिया का अनुभव साझा किया. ये साइड-इफेक्ट्स प्रेगनेंट महिलाओं में ज्यादा आम रहे हैं. 

प्रेगनेन्सी में लहसुन का इस्तेमाल- प्रेगनेन्सी के दौरान स्वस्थ डाइट का पालन बच्चे और महिला दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है. प्रेगनेन्ट महिलाओं को संपूर्ण स्वस्थ डाइट, सब्जी और फल में अधिक और प्रोसेस्ड मीट्स और रिफाइन्ड कार्बोहाड्रेट्स में कम खाने की जरूरत होती है. उनको सावधानी बरतने के अलावा कुछ फूड से परहेज भी करना पड़ता है. सबसे ज्यादा भ्रमित करनेवाला एक सवाल होता है कि क्या उन्हें लहसुन खाना चाहिए या नहीं. लहसुन में फंगल विरोधी, बैक्टीरिया रोधी गुण पाए जाते हैं और उसमें मैग्नीज, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी अधिक मिलता है. बहुत सारे लोग वायरल रोधी गुण होने के चलते उसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन लहसुन के औषधीय गुण क्या प्रेगनेन्ट महिलाओं की मदद करते हैं?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेगनेन्सी में लहसुन का इस्तेमाल सुरक्षित है लेकिन प्रेगनेन्सी की पहली तिमाही के दौरान उसे खाना चाहिए. पहली तिमाही के दौरान उसे फायदेमंद समझा जाता है लेकिन दूसरी और तीसरी तिमाही में मात्रा को कम करने की सिफारिश की जाती है. प्रेगनेन्सी की पहली तिमाही के बाद सबसे अच्छा है इस जड़ी बूटी को अपनी नियमित डाइट में शामिल करने से पहले महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह लें.

प्रेगनेन्सी में कितना लहसुन इस्तेमाल करें?
रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रेगनेन्ट महिलाएं लहसुन की 2-4 कलियां खा सकती हैं. अगर जूस के तौर पर उसका इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो 600-1200 मिलिग्राम के बराबर मात्रा होना चाहिए. कच्चा लहसुन खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि प्रेगनेन्ट महिलाओं को उससे नुकसान हो सकता है. उसमें ब्लड को पतला करनेवाले गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए, लहसुन के साथ हद पार करने से बचें. तीखा स्वाद और गंध के कारण लहसुन कुछ प्रेगनेन्ट महिलाओं के लिए गैर स्वादिष्ट हो सकता है और उन्हें मिचली भी आ सकती है.

Coronavirus: ब्रिटेन ने कहा- डेल्टा वेरिएन्ट 60 फीसदी से ज्यादा संक्रमित करने की रखता है क्षमता

Health Tips: ये सामान्य फूड्स भी आपके इम्यून सिस्टम को कर सकते हैं प्रभावित, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget