एक्सप्लोरर

गर्मियों में राहत नहीं आफत बन सकता है आपके लिए ठंडा पानी...झेलनी पड़ सकती हैं ये 6 परेशानी

ठंडे पानी की एक घूंट मानो आप को राहत दे देती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये 2 मिनट की राहत आपके लिए आफत बन सकती है.बुखार और खांसी जैसी समस्या से भी दो चार होना पड़ सकता है

Side Effect Of Cold Water: गर्मियों का मौसम आ चुका है.अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर है. कई शहरों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. कुल मिलाकर जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. अब ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है.कुछ लोग गर्मी के सितम से बचने के लिए ठंडा पानी का सहारा लेते हैं. ठंडे पानी की एक घूंट मानो आप को राहत दे देती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह 2 मिनट की राहत आपके लिए आफत बन सकती है. ठंडा पानी आपको फौरी तौर पर तो सुकून दे सकता है लेकिन यह आपके लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है आगे की आर्टिकल में हम जानेंगे विस्तार से गर्मी में ठंडा पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

बलगम की समस्या- अगर आप तेज धूप से आने के बाद या बाहर में ही प्यास लगने पर ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है आप बलगम से परेशान हो सकते हैं.बुखार और खांसी जैसी समस्या से भी दो चार होना पड़ सकता है

ब्रेन फ्रीज- बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से आप का ब्रेन फ्रीज हो सकता है. कई शोध में यह बात सामने आई है कि जैसे ही ठंडा पानी नसों तक पहुंचता है दिमाग को एक संदेश देता है जिसकी वजह से सिर में दर्द की समस्या होने लगती है. कई लोगों को ऐसा लगता है कि ज्यादा देर तक धूप में रहने की वजह से सिर में दर्द हो रहा है लेकिन दर्द का असली कारण तेज धूप से आकर ठंडा पानी पीना होता है.

कब्ज-अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भी ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो भोजन शरीर से गुजरते समय सख्त हो जाता है और आंतें भी सिकुड़ जाती है, जो कब्ज के प्रमुख कारणों में से एक है. आंतों में सिकुड़न की वजह से पेट में दर्द पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है, कोशिश करें कि नॉर्मल पानी ही पीएं.

मेटाबॉलिज्म- ठंडा पानी पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्म स्लो काम करने लगता है और आपका एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है. ठंडा पानी शरीर से फैट को रिलीज नहीं कर पाता जिस वजह से शरीर सुस्त रहता है और आप लो फील करते हैं.

हार्ट रेट धीमा करे- ठंडा पानी आपके हार्ट रेट को भी कम करता है. दरअसल इससे गर्दन के पीछे मौजूद एक नस प्रभावित होती है जो हार्ट रेट को धीमा कर देती है. वेगस नर्व पानी के तापमान से सीधे प्रभावित होती है जिससे हृदय गति धीमी हो जाती है और ये दिल के लिए सही नहीं होता.

खाना पचने में दिक्कत- बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र भी प्रभावित हो जाता है जिससे व्यक्ति को खाना पचाने में दिक्कत होने लगती है. जी मिचलाना,पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है और ये उल्टी का कारण भी बन सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर जिसे 16 सप्ताह की प्रेग्नेंसी समझ रहे थे... असल में वो निकला कैंसर! पढ़िए पूरा मामला

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget