एक्सप्लोरर

क्‍या सर्दी में बच्‍चों को रोज नहलाना चाहिए? जानें न्‍यू बॉर्न को नहलाने का सही तरीका

विंटर अपने पीक पर है. ऐसे में जिनके घर न्‍यू बॉर्न हैं उनके लिए यह समस्‍या बनी हुई है कि इस ठंड में नन्‍हें बच्‍चों को किस तरह नहलाया जाए.

Newborn Bath: विंटर(Winter) सीजन में बच्‍चों की सेहत की देखभाल खास तरीके से करनी पड़ती है. थोड़ी भी लापरवाही हुई नहीं कि उनकी सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में अगर नहाने की बात हो तो यह कई पेरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि आखिर बच्‍चों को नहलाएं या नहीं. कई लोग यह मानते हैं कि विंटर में भी रोज नहलाना जरूरी है जबकि कुछ पेरेंट्स इस डर से कई दिनों तक बच्‍चे को नहीं नहलाना चाहते हैं कि कहीं उन्हें ठंड ना लग जाए. अगर आपके घर में भी न्‍यू बॉर्न(New born) है तो हम आपको यहां बताते हैं कि बच्‍चों को क्‍लीन रखने के लिए आपको नहलाते(Bathing) वक्‍त किन बातों को ध्‍यान में रखना जरूरी है.

न्‍यू बॉर्न को नहलाने का सही तरीका(Right way to bathe new born)

हफ्ते में कितने दिन नहलाएं

कुछ पेरेंट्स हाइजीन मेंटेन रखने के लिए बेबी को रोज नहलाते हैं. लेकिन गर्म और ठंडे टेंपरेचर के संपर्क में आने से कई बार बच्‍चों की सेहत खराब हो सकती है. यही नहीं, उनकी त्‍वचा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप सप्‍ताह में एक से दो दिन ही उन्‍हें नहलाएं.

कैसे रखें उन्‍हें क्‍लीन

अगर आप बच्‍चे को सप्‍ताह में एक या दो दिन ही नहलाते हैं तो अन्‍य दिन आप रूम हीटर चलाकर बच्‍चे को गीले तौलिये या टिश्‍यू से अच्‍छी तरह से वाइप जरूर कर दें. उनके प्राइवेट पार्ट्स एरिया का खास क्‍लीन करें. बच्‍चे का साफ सुथरा कपड़े रोज पहनाएं.

समय का रखें ध्‍यान

बच्‍चे को सुबह सुबह नहलाने से बचें. बेहतर होगा कि आप सूर्योदय हो जाने के बाद ही बच्‍चों को नहलाएं. यही नहीं, शाम होने से पहले तक उन्‍हें नहला दें. नहलाने के बाद गर्माहट देने का उपाय जरूर करें.

इस तरह नहलाएं

बच्‍चे को नहलाने के लिए बंद कमरे को चुनें. खिड़की दरवाजा बंद रखें. बाथरूम में नहला रहे हैं तो भी अच्‍छी तरह से कमरे को बंद कर दें और टब में गुनगुना पानी भर दें. इस पानी में बच्‍चे को नहलाएं. नहलाने के बाद कमरे के अंदर ही पोछें और सारे कपड़े पहना दें. इसके बाद ही खिड़की दरवाजा खोलें.

यह भी पढ़ें

ऐसे रिश्तेदार होते हैं जहरीले, जिंदगीभर बस करते हैं कलेश

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget