एक्सप्लोरर

Endometriosis: क्या होती है एंडोमेट्रियोसिस बीमारी, शमिता शेट्टी ने हर महिला को क्यों दी इसकी जांच कराने की सलाह?

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एंडोमेट्रियोसिस बीमारी की चपेट में हैं. इस बीमारी में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेल्विक एरिया या लोवर एब्‍डोमन यानी पेट के निचले हिस्‍से में काफ तेज दर्द होता है.

Endometriosis: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन और बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से जूझ रही हैं. हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इसकी जानकारी दी. जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा और उनकी सर्जरी हुई. उनके फैंस सेलेब्स के जल्दी रिकवर होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने भी हर महिला को इस बीमारी की जांच करवाने की सलाह दी है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर यह बीमारी क्या है और कितनी खतरनाक है...

शमिता शेट्टी की बीमारी कितनी खतरनाक
इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर शमिता शेट्टी ने बताया कि वह एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की चपेट में हैं. इस वीडियो को उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने बनाया है. शमिता ने बताया, 'मुझे एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी है. मुझे तो पता भी नहीं कि आखिर ये कौन सी बीमारी है. कृपया सभी महिलाएं इस बीमारी के बारें में पढ़ें. यह जानना जरूरी है कि आखिर एंडोमेट्रियोसिस होती क्या है. क्योंकि यह काफी पेनफुल और अनकंफर्टेबल है.'

40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस की शिकार
इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है कि, क्या आप जानते हैं कि करीब 40 प्रतिशत महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस की चपेट में हैं. हममें से ज्यादातर महिलाएं इस बीमारी से अनजान हैं.' इसके बाद उन्होंने अपना इलाज करने वाले डॉक्टरों का धन्यवाद जताया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

 

एंडोमेट्रियोसिस कौन सी बीमारी है
एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें महिलाओं के यूट्रस में पाए जाने वाले टिश्यू एंडोमेट्रियोसिस टिश्यू जैसे ही बढ़ते हैं. इसके बाद ये टिश्यू गर्भाशय के बाहर भी बढ़ने लगते हैं. जिससे पीरियड्स ज्यादा होने लगती है और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इस बीमारी से ज्यादातर महिलाएं अनजान होती हैं, जिससे यह खतरनाक भी हो सकती है.

एंडोमेट्रियोसिस के क्या लक्षण हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एंडोमेट्रियोसिस बीमारी की चपेट में आने के बाद महिलाओं को पीरियड्स आने पर पेल्विक एरिया या फिर लोवर एब्‍डोमन मतलब पेट के निचले हिस्‍से में बहुत ज्यादा दर्द होता है. मांसपेशियों में खिंचाव होने से दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि तुरंत दवा या इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: हेल्दी रहने के लिए कितने तरह के विटामिन की है जरूरत? एक्सपर्ट्स से जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget