एक्सप्लोरर

साइंटिस्ट ने तैयार किया नया 'रोबोटिक आर्म', शरीर में घुस अंगों की करेगा प्रिंटिग! जानें क्या होगा फायदा

सिडनी में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा डेवलप किया गया छोटा और फ्लेक्सिबल 3D बायोप्रिंटर, एंडोस्कोप की तरह ही शरीर में आसानी से जा सकेगा.

Robotic Arm: ऑस्ट्रेलिया के सांइटिस्ट्स ने एक नया सॉफ्ट 'रोबोटिक आर्म' डेवलप किया है, जिसका इस्तेमाल सीधे ह्यूमन बॉडी के अंदर से 3D प्रिंट बायोमटेरियल के लिए किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, ये न्यू रोबोटिक आर्म छोटा होने के साथ-साथ काफी फ्लेक्सिबल भी है. 3D बायोप्रिंटिंग एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें नेचुरल टीशूज़ जैसे स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए बायोइंक से बायोमेडिकल पार्ट्स का निर्माण किया जाता है.

बायोप्रिंटिंग का मुख्य रूप से टीशू इंजीनियरिंग जैसे रिसर्च उद्देश्यों और नई दवाओं के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर ह्यूमन बॉडी के सेलुलर स्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए बड़ी 3D प्रिंटिंग मशीनों के इस्तेमाल की जरूरत होती है. सिडनी में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा डेवलप किया गया छोटा और फ्लेक्सिबल 3D बायोप्रिंटर, एंडोस्कोप की तरह ही शरीर में डाला जा सकता है.

कैंसर की सर्जरी में आ सकता है काम

F3DB के रूप में पहचाने जाने वाले नए प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट डिवाइस में एक स्विवल हैड होता है, जो बायोइंक को प्रिंट करता है. ये एक लंबे और लचीले सांप जैसे दिखने वाले रोबोटिक हैंड के सिरे से जुड़ा होता है. इन सभी मूवमेंट्स को बाहर से कंट्रोल किया जा सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये नया डिवाइस 'एंडोस्कोपिक सबम्यूकोसल डिसेक्शन' (ESD) के रूप में जानी जाने वाली प्रक्रिया के जरिए कुछ कैंसर, जैसे कोलोरेक्टल कैंसर को हटाने के लिए होने वाली सर्जरी करने में काम आ सकता है.

शरीर के मुश्किल हिस्सों तक पहुंच सकेगा

शोधकर्ताओं ने दावा किया कि इस डिवाइस का इस्तेमाल अगले 5 से 7 सालों में डॉक्टर्स द्वारा किया जा सकता है. इस डिवाइस की मदद से शरीर के उन हिस्सों तक पहुंचा जा सकेगा, जहां पहुंचना अक्सर मुश्किल होता है. यह शोध एडवांस्ड साइंस जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में पब्लिश किया गया है. रिसर्चर्स की टीम ने एक आर्टिफिशियल कोलन के अंदर अपने इस डिवाइस की टेस्टिंग की. साथ ही साथ सुअर की किडनी की सतह पर अलग-अलग आकारों के साथ 3D प्रिंटिंग मटेरियल का परीक्षण किया. 

ये भी पढ़ें: एनर्जी के लिए कॉफी पीने की जरूरत नहीं, इससे ज्यादा फायदेमंद है 'टर्किश टी', जानिए कैसे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget