एक्सप्लोरर

गर्मियों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, हो जाएं सतर्क

गर्मियों के मौसम की शुरुआत से ही कई बीमारियों से ग्रस्त होने की आशंका लगी रहती है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इन सभी प्रकार की बीमारियों से किस तरह से अपना बचाव कर सकते हैं.

गर्मियों के मौसम की शुरुआत से ही कई बीमारियों की आशंका बढ़ने लगती है. गर्मी का मौसम अपने साथ तेज तापमान धूप और कई सारी बीमारियां लेकर आता है. यह बीमारियां हमारी जरा सी लापरवाही के कारण हो जाती है. कई लोग गर्मी में निकलने के बाद तुरंत ठंडी चीजों का सेवन कर लेते हैं या फिर आकर तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं, जिसके कारण पेट की समस्या भी हो जाती है. कई लोगों को लू लग जाती है तो कुछ को फूड पॉइजनिंग हो जाती है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इन सभी प्रकार की बीमारियों से किस तरह से अपना बचाव कर सकते हैं.

डिहाइड्रेशन- गर्मियों में पानी की कमी होना एक आम बात होती है. गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलता है, जिसके कारण हमारे शरीर में पानी शुगर और नमक का संतुलन गड़बड़ा जाता है. हम जितना पानी पीते हैं, उससे ज्यादा पानी आपके शरीर से निकलता है. आपकी बॉडी से लगातार मल मूत्र और पसीने के जरिए पानी निकलता रहता है. डिहाइड्रेशन आमतौर पर जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन जब आपकी तबीयत बिगड़ती है तो आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सिरदर्द, प्यास का बढ़ना, थकान, मुंह का सूखना जैसे लक्षण आपको पता चल जाते हैं.

बचाव - डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. आप नींबू पानी, नारियल पानी शिकंजी या फिर तरल पदार्थों का सेवन करें. ऐसे में गर्मियों में आने वाले मौसमी फल का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहेगा.

घमौरी- गर्मियों के मौसम में घमौरी होने की आशंका बहुत ज्यादा होती है. शरीर पर छोटे-छोटे लाल दर्द भरे दाने हो जाते हैं, जिसमें बहुत ही खुजली होती है. आमतौर पर यह तब होता है, जब शरीर के पोर्स लॉक हो गए हो और उनसे पसीना न निकल पा रहा हो. ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से भी घमौरी हो सकती है. शरीर पर यह छोटे छोटे लाल रंग के चकत्ते या दाने निकल आते हैं. घमौरी प्रभावित क्षेत्रों में पीठ, पेट, गर्दन, कमर का आदि भी आ सकते हैं.

बचाव - घमौरियों से बचाव के लिए आप कॉटन या सूती कपड़े पहन सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा भी सांस ले सके. नहाने के बाद एकदम से कपड़े न पहने पहले अपने शरीर को अच्छी तरह से सुखा लें और उसके बाद ही कपड़े पहने जितना हो सके. गर्मी में बाहर जाने से बचे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन ज़रूर करते रहे.

फूड पॉइजनिंग- गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की परेशानी ज्यादातर लोगों को होती है. ऐसे में वातावरण में रोगाणु तेजी से फैलते हैं और हमारे खाने को दूषित कर देते हैं. इसी दूषित खाने को हम फूड पॉइजनिंग कहते हैं, जोकि पेट से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ावा देती  हैं. 

बचाव - आप फूड पॉइजनिंग की इस समस्या से फल हरी सब्जी खाकर बच सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि गर्मियों में इन सारी चीजों को अच्छे से धो कर ही खाएं. साथी अगर आप नॉनवेज खा रहे हैं तो उसे पूरी तरह पका कर ही खाएं. बासी या फिर पुराना खाने को बिल्कुल भी न खाएं और बाहर के खाने से परहेज ज़रूर करें.

टाइफाइड- गर्मियों में टाइफाइड बुखार होने की भी आशंका होती है. टाइफाइड पाचन तंत्र और ब्लड स्ट्रीम में बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से होता है. इसमें आपको काफी तेज़ बुखार रहता है. तेज बुखार इसका मुख्य लक्षण होता है. साथ ही साथ भूख भी कम लगती है. मसल पेन, सूखी, खांसी, सिर में दर्द या फिर शरीर में दर्द के लक्षण रहते हैं. ऐसे में ठंड लगना, सुस्ती और आलस आना कमजोरी पेट में अधिक दर्द होना यह भी इसके सामान्य लक्षण के अंतर्गत ही आते हैं.

बचाव -टाइफाइड से बचने के लिए आप दूषित खाना या फिर पानी का सेवन ना करें. पानी को उबालकर ईपीए भोजन को हमेशा गर्म करके ही खाएं. बाहर के खाने से ज्यादा से ज्यादा बचे आप मसालेदार खाने से भी परहेज करें.

ये भी पढ़ें-

Cumin Benefits: जीरा आपके शरीर को कई तरीकों से पहुंचाता है फायदा, जानें

Summer Drinks: व्रत में होने वाली डिहाइड्रेशन की कमी को इस तरह करें दूर, पियें ये ड्रिंक्स

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget