एक्सप्लोरर

रेस्टोरेंट जिस 'काले डिब्बे' में परोसता है खाना, वो किसी जहर से कम नहीं, जानिए ये 'ब्लैक बॉक्स' सेहत के लिए क्यों खतरनाक?

रिसर्च की मानें तो कार्बन ब्लैक पिगमेंट की वजह से ब्लैक प्लास्टिक हेल्थ के लिए बहुत हार्मफुल है. कार्बन ब्लैक प्लास्टिक में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन मौजूद होता है, जिससे कैंसर हो सकता है.

आप जब कभी रस्टोरेंट में खाना पैक कराने के लिए गए होंगे तो आपको एक प्लास्टिक का ब्लैक बॉक्स मिला होगा, जिसमें ज्यादातर रेस्टोरेंट खाना पैक करके अपने ग्राहकों को देते हैं और ग्राहक भी बिना किसी चिंता के ये बॉक्स उनसे ले लेते हैं. प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक होता है, यह तो सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस प्लास्टिक ब्लैक बॉक्स में खाना पैक कराके अपने घर ले जाते हैं, वो आपकी बॉडी और हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक है? 

ब्लैक प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग फैसिलिटी में दोबारा रिसाइकल करना मुश्किल होता है. ऐसा काले प्लास्टिक की प्रकृति की वजह से होता है. इसे प्लास्टिक रेजिन में कार्बन ब्लैक पिगमेंट को जोड़कर निर्मित किया जाता है. पिगमेंट प्लास्टिक को काला रंग देने का काम करता है. बड़ी मात्रा में ब्लैक प्लास्टिक इंसीनरेटर या लैंडफिल में डाल दिया जाता है. जिसकी वजह से प्लास्टिक वेस्ट की दिक्कत के साथ-साथ पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना पैदा हो जाती है.

हो सकती है कैंसर की बीमारी 

रिसर्च की मानें तो कार्बन ब्लैक पिगमेंट की वजह से ब्लैक प्लास्टिक हेल्थ के लिए बहुत हार्मफुल है. कार्बन ब्लैक प्लास्टिक में PAH यानी पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन मौजूद होता है, जिसे 'इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर' ( IARC) ने कार्सिनोजेन माना है. यानी इससे कैंसर की बीमारी होने का खतरा रहता है. सिर्फ इतना ही नहीं, रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम भी हो सकती है. अगर आप हमेशा प्लास्टिक ब्लैक बॉक्स में खाना खाते हैं तो अब वक्त आ गया है कि आज से ही इसे पूरी तरह से त्याग दें. क्योंकि इस प्लास्टिक बॉक्स में कई तरह के हार्मफुल केमिकल्स पाए जाते हैं. 

ब्लैक बॉक्स में पाए जाते हैं कई हार्मफुल केमिकल्स

कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि बिस्फेनॉल-ए और फेथलेट्स जैसे कुछ केमिकल्स इन प्लास्टिक बॉक्स में पाए जाते हैं, जो इसमें पैक होने वाले खाने में जाकर मिल जाते हैं. अगर खाना ज्यादा गर्म है तो ये केमिकल्स उस खाने में तुरंत घुल सकते हैं और इस खाने को खाने से कई गंभीर बीमारियां शरीर में लग सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: 220km की रफ्तार से दौड़ रही थी कार, टोल पर हुई भयानक टक्कर, जोरदार ब्लास्ट के साथ उड़ गए परखच्चे, देखें खौफनाक Video

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget